Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में समाधान दिवस में 521 शिकायतें मिली:102 का मौके पर निपटारा हुआ, DM बोले- सभी फरियादियों का काम होगा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं। जिले की पांचों तहसीलों में कुल 521 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 102 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में तहसील सदर में कार्यक्रम में अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए। तहसील सदर में समाधान दिवस में कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 26 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद टीमों को निर्देशित करते हुए शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजा और एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए। पांचों तहसीलों में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी जनपद की सभी तहसीलों में समाधान दिवस में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मलिहाबाद तहसील में 72 शिकायतों में से 6 का निस्तारण हुआ, जबकि बीकेटी में 99 में से 20 मामलों का समाधान किया गया। मोहनलालगंज तहसील में 160 में से 36 और सरोजनीनगर में 117 में से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पुलिस और राजस्व से जुड़े मामले सबसे ज्यादा समाधान दिवस के दौरान सबसे अधिक शिकायतें पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। कुल 140 प्रकरण पुलिस से जुड़े थे, जबकि 210 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर निगम और अन्य विभागों से भी बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। एक सप्ताह में निस्तारण का लक्ष्य, अधिकारियों को निर्देश जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना अनिवार्य जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी मामलों के निस्तारण के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं से फोन कर फीडबैक लिया जाए। साथ ही निस्तारण की प्रक्रिया का फोटो और वीडियो रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद, मौके पर सुनवाई समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, उप जिलाधिकारी मनोज सिंह, तहसीलदार जेपी सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का प्रयास किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बारिश, रॉयल एनफील्ड के इवेंट में टेंट-कैनोपी भीगे:म्यूजिक कॉन्सर्ट रोका, आंधी के साथ गरज-चमक का अलर्ट
    Next Article
    कन्नौज में बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री:काले बादल छाए, गरज-चमक ने बढ़ाई टेंशन, पकी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment