Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्मार्ट मीटर के बिल देखकर रोई महिला:1912 के मुख्यालय में जुटे लोग, बोले- कनेक्शन कटने के बावजूद बढ़ा यूनिट

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में स्मार्ट मीटर का विरोध तेज हो गया है। लोग अपने पावर हाउस के अलावा 1912 के मुख्यालय में भी बिल जमा करने के लिए लाइन में खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि काम छोड़कर बिल जमा करने आए, यहां सर्वर डाउन हो गया। बिल भी बढ़कर आ रहा है। आत्महत्या करने को मन कर रहा है। बिल माइनस में होने के बाद कनेक्शन कट गया। उसके बावजूद यूनिट का मीटर बढ़ रहा है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता किस स्थिति में बिल जमा कर रहे हैं, उन्हें क्या परेशानियां हो रही हैं, कैसे अपने कनेक्शन को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं, यह जानने के लिए भास्कर रिपोर्टर शुक्रवार को बर्लिंगटन चौराहे स्थित 1912 के मुख्यालय पहुंचा। यहां सर्वर डाउन होने से कई लोग घर लौट रहे थे तो कई अब भी लाइन में खड़े थे। एक महिला समस्या पूछने पर रोने लगी। पहले 2 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए लोगों ने जो कहा- दिनभर दौड़ रहे हैं, अब करेंगे विरोध बालू अड्‌डा की प्रीति कन्नौजिया ने कहा कि 1 अप्रैल को 1700 रुपए जमा किए थे। अब 4 हजार रुपए फिर जमा करने को कहा जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि एडवांस में पैसा जमा किया जाए। इतना पैसा भी नहीं है। हमारे मोहल्ले में किसी को पता नहीं चला और बिजलीकर्मी पुराना मीटर उखाड़कर चले गए। मोहल्ले में सभी लोग विरोध करने को तैयार हैं। राजू ने बताया कि लाइन में हम लोग खड़े हैं। छोटे बच्चे हैं। पहले वाला मीटर सही था। इन लोगों को सरकार की तरफ से भेजा गया था। बिजली विभाग की तरफ से जबरदस्ती मीटर लगाया गया था। ये मीटर हटाया जाना चाहिए। महिला के निकले आंसू, बोली- सड़क पर उतर आएंगे पुराने लखनऊ की रहने वाली आसिफा ने बताया कि हमारा मीटर बदला झूठ बोलकर बदला गया था। बताया गया था कि यह रिचार्ज वाला नहीं है। ऑनलाइन भुगतान होगा। अब बिल अधिक आ रहा है। दो बार लगातार बिल जमा कर चुके हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। उन्होंने बताया कि 1800 रुपए माइनस में बिल पहुंच गया। एक पंखा चला रहे हैं, लेकिन बिल बढ़ता जा रहा है। गरीब आदमी हैं। हमारे मियां दिव्यांग हैं। हम कैसे बिल देंगे? ऐसा नहीं हुआ तो सब लोग सड़क पर आ जाएंगे। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। हर बार 200 रुपए खर्च करके हम बिल जमा करने के लिए आ रहे हैं। परेशानी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक हफ्ते में 12 हजार रुपए जमा किए, फिर भी बिजली कटी राकेश कुमार नानू ने बताया कि नगर निगम का कर्मचारी हूं। 24 मार्च को 8,500 रुपए पहले जमा कर चुका था। अभी 1 अप्रैल को 3500 रुपए का एडवांस बिल किया था। अब फिर से बिजली काट दी गई। 1500 रुपए आज जमा किया है। हम लोग सैलरी मिलते ही बिल जमा कर रहे। परिवार में बच्चों को भी पाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने के बाद में भी पैसा जमा करने पर लाइट नहीं आ रही है। सुबह से परेशान हैं। कोई सुन नहीं रहा है। क्या किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवाबगंज में स्कूल चलो अभियान रैली:उन्नाव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजन
    Next Article
    जौनपुर में शॉर्ट सर्किट से SBI बैंक में लगी आग:फायर ब्रिगेड टीम एक घंटे में पहुंची, फर्नीचर और सामान जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment