Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या:शराब न देने पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, बचाने आए युवक को भी पीटा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शराब ठेका के सेल्समैन की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एक युवक ने ठेका खुलने से पहले सेल्समैन से शराब मांगी। सेल्समैन ने मना किया, तो लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसको मार डाला। बीच-बचाव करने आए युवक को भी पीट दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गया। घटना सोमवार सुबह 8:30 बजे मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढे़डेमऊ गांव में हुई। मृतक की पहचान सैय्यद बाड़ा निवासी अजय जायसवाल उर्फ रिंकू (35) पुत्र रामऔतार जायसवाल के रूप में हुई। घायल युवक रज्जन का उपचार चल रहा है। सिर में चोट लगने से हुई मौत पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान ढे़डेमऊ गांव निवासी ननक्के कश्यप (35) के रूप में हुई है। वह शराब के ठेके के पास ही रहता है। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जांच में आया है कि आरोपी ने अजय के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए। इससे उनका सिर फट गया। वह जमीन पर गिर गए। काफी अधिक खून बह गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ------------- यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में सर्व ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक:संगठन विस्तार पर किया विचार विमर्श,अवधेश कुमार बने मंडल प्रवक्ता
    Next Article
    मथुरा में खुले नाले में गिरी मां-बेटी:पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला,नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment