Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्कूल वाहनों के खिलाफ जल्द चलेगा अभियान:अनफिट मिले तो सीधे सीज किए जाएंगे, परिवहन विभाग की तैयारी

    17 hours ago

    2

    0

    लखनऊ की सड़कों पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वाले अनफिट वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग अब बड़े स्तर पर अभियान चलाने जा रहा है। विभाग ने साफ कर दिया है कि मानकों के विपरीत चल रहे वाहनों को अब बख्शा नहीं जाएगा और मौके पर ही सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। डेटा अपडेट होते ही मैदान में उतरेंगी टीमें परिवहन विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश एकीकृत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल पर स्कूलों और वाहनों का डेटा तेजी से अपडेट किया जा रहा है। अगले एक सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी होते ही प्रवर्तन टीमें सक्रिय हो जाएंगी और स्कूलों के बाहर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 530 अनफिट वाहन पहले से चिह्नित आरटीओ कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में करीब 530 स्कूली वाहन ऐसे हैं जो अनफिट श्रेणी में आ चुके हैं। इससे पहले जनवरी में चले अभियान के दौरान 300 वाहनों की जांच हुई थी, लेकिन सिर्फ 31 पर ही चालान की कार्रवाई हुई थी। इस बार विभाग ज्यादा सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। अब जुर्माना नहीं, सीधे सीज होंगे वाहन अब तक पार्किंग (होल्डिंग एरिया) की कमी के कारण अनफिट वाहनों को केवल जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब यह स्थिति बदलने वाली है। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि इस बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीधे सीज किया जाएगा। शहर में बनाए जाएंगे 8 होल्डिंग एरिया सीज किए गए वाहनों को खड़ा करने के लिए शहर में 8 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें उत्तरधौना, घैला, कल्ली पश्चिम, अलीनगर खुर्द, शहीद पथ तिराहे के पास कानपुर रोड, वृंदावन डिफेंस एक्सपो मैदान, राधा स्वामी सत्संग के सामने मैदान और एकेटीयू गेट नंबर दो के सामने के क्षेत्र शामिल हैं। वाहन मालिकों को भेजे जा रहे नोटिस प्रशासन ने अनफिट वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अभियान शुरू होने से पहले अपने वाहनों की फिटनेस ठीक करवा लें, अन्यथा सख्त वैधानिक कार्रवाई तय है। अधिकारी बोले- इस बार होगी सख्ती आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने स्पष्ट कहा है कि अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसमें जुर्माने के साथ-साथ वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी शामिल होगी। वाहन स्वामियों को पहले ही चेतावनी दी जा रही है, ताकि वे समय रहते नियमों का पालन कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 18 लोगों पर FIR:राजस्व टीम द्वारा लगाए पत्थरों को उखाड़कर फेंकने का है आरोप
    Next Article
    खड़ंजा निर्माण पर सवाल उठाने पर युवक को धमकी:उन्नाव में ग्राम प्रधान पर दाढ़ी नोचने खाल खींचने का आरोप, शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment