Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह-शाम हवा में ठंडक:दिन में तेज धूप करेगी परेशान, 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से सुबह-शाम हवा में ठंडक बनी हुई है। सोमवार सुबह से ही तेज चटक धूप निकली है। दिन के तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा था। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 90 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 30 फ़ीसदी दर्ज की गई। लखनऊ में ग्रीन जोन में AQI लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 90 के साथ ग्रीन जोन में दर्ज किया गया। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 115, अलीगंज 103 और लालबाग 107 के साथ यलो जोन में रहा। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 82, गोमती नगर 82 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 52 रहा है। रविवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 72 के साथ ग्रीन जोन में रहा। मौसम में अब बड़ा बदलाव आएगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मौसम में अब बड़ा बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही आसमान साफ होने लगा है, जिससे दिन के तापमान में तेजी से इजाफा शुरू हो गया है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बावजूद अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेज धूप से बचने की सलाह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है। नमी की अधिकता और वायुमंडलीय स्थिरता के कारण सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छा सकती है, जो सूरज निकलने के थोड़ी देर बाद छंट जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि साफ आसमान और बढ़ती धूप के कारण गर्मी का असर अब तेजी से महसूस होगा। लोगों को धूप से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में ऑटो चालक को मारी गई गोली:इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती, दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    हरियाणवी सिंगर के गानों पर झूमे दर्शक:बुलंदशहर में जिला प्रदर्शनी में अमन जाजी और शिवा चौधरी की नाइट, देखें 7 तस्वीरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment