Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलिसवालों को चप्पल से पीटा, वर्दी फाड़ी:महिलाएं बोलीं- कई लोगों की वर्दी उतरवा चुकी हूं; सिपाहियों ने भागकर जान बचाई

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में रविवार को महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने सिपाहियों को लाठी-डंडों से पीटा। ईंट-पत्थर चलाए। महिलाओं ने सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। उन्हें चप्पल से मारा। सोमवार को घटना का CCTV सामने आया। मामले में 3 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। हमलावर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना की 3 तस्वीरें… पुलिस का दावा- झूठी सूचना देकर बुलाया कल्याणपुर गांव में जितेंद्र उर्फ निर्मल कनौजिया रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने डायल-112 को सूचना दी कि कुछ लोग गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य करा रहे हैं। सिपाही मोहम्मद सलमान पीआरवी 4944 से ड्राइवर होमगार्ड श्रवण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो जानकारी झूठी निकली। लोग अपने घर के दरवाजे पर निर्माण करा रहे थे। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हो रहा था। इस पर पुलिसकर्मियों ने झूठी सूचना देने पर नाराजगी जताई। इस मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने से भी मना कर दिया। इस पर जितेंद्र और उसके पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिसककर्मियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। महिलाएं बोलीं- कई की वर्दी उतरवा चुके हैं पुलिस के अनुसार, जितेंद्र की ओर से महिलाएं भी आ गईं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनकी वर्दी फाड़ दी। ईंट-पत्थर फेंके। उन्हें चप्पल से मारा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। महिलाओं ने कहा, हम कई पुलिसकर्मियों की वर्दी उतरवा चुके हैं, तुम लोगों की भी उतरवा देंगे। इसके बाद पुलिसकर्मी थाने पहुंचे। श्रवण कुमार की शिकायत पर जितेंद्र, भूपेंद्र, रामस्वरूप और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।। CCTV में हमला करतीं महिलाएं कैद हुईं घटना से जुड़ा 26 सेकंड का CCTV सामने आया है। फुटेज में महिलाएं पुलिसकर्मियों को पत्थर और चप्पल से मारती दिख रही हैं। भीड़ के बीच 2-3 पुलिसकर्मी खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन पर सामने से एक महिला चप्पल और ईंट मारती दिख रही है। एक पुरुष दोनों हाथों में मोटी लकड़ियां लेकर आता है। हालांकि, वह उन लकड़ियों को जमीन पर रख देता है। वीडियो के अंत में एक अन्य व्यक्ति भी बेंत लेकर भीड़ की तरफ बढ़ता दिख रहा है। बीकेटी के एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- मामले में 3 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। --------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या:शराब पीकर गाली दी थी, धमकी मिली तो सो रहे भाई को रॉड से पीटकर मार डाला लखनऊ में बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई के सिर-चेहरे पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने रात में शराब पी थी। उसके बाद झगड़ा किया। झगड़े में बड़े भाई ने मां की गाली दी। इस पर छोटे ने धमकी दी कि अगर तुम बड़े न होते तो तुमको आज मार डालता। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 साल बाद नासा का चंद्र मिशन:आर्टेमिस-2 मिशन की पहली महिला होंगी क्रिस्टीना; टीम में 4 अंतरिक्ष यात्री
    Next Article
    28 लाख छात्रों के खाते में 3,350 करोड़ रुपए ट्रांसफर:सीएम योगी बोले छात्रवृत्ति योग्य छात्रों की मदद का एक जरिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment