Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ऑफिस जा रहे 2 दोस्तों की मौत:बाइक पर गिरा पेड़, इलाज के दौरान दमतोड़ा; कैंसर अस्पताल में नौकरी करते थे

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कैंट थानाक्षेत्र में एक पेड़ बाइक से जा रहे दो दोस्तों पर गिर गया। जिससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों साथ में ऑफिस जा रहे थे। तभी घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुबरा बोधी बस्ती निवासी रवि शंकर पांडे (28) पुत्र शिवनारायण पांडे लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के पास किराए का मकान लेकर रहते हैं। रवि शंकर कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात थे। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे अपने घोसी बलिया निवासी बाल किशन (27) पुत्र सुरेश चंद्र के साथ अस्पताल जा रहे थे। सिमेर का पेड़ उनके ऊपर गिरा तभी रेड ईगल तिराहे पर दिलकुशा लॉन के पास अचानक से एक सिमेर का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। जिसके नीचे रवि शंकर और उनके दोस्त दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां रविशंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं देर शाम दोस्त बाल किशन ने भी दम तोड़ दिया। मामले में एसओ गुरप्रीत कौर का कहना है शवों का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने मजदूरों की सेहत पर दिया ध्यान:गोरखपुर में फ्री ओरल स्क्रीनिंग की, डॉक्टर्स ने दिए हेल्दी टीथ के टिप्स
    Next Article
    गाजीपुर में आंधी-तूफान से 3 लोगों की मौत:डीएम ने परिजनों से मिलकर सरकारी मदद का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment