Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ऑफलाइन मिल रहे IPL टिकट:हजरगंज मेट्रो और प्लासियो मॉल में लगा काउंटर, एम टिकट भी करीबी को दे सकेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैंस ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट से खरीद सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में दो स्थानों हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में बॉक्स ऑफिस शुरू किए हैं, जहां सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद सकते हैं। खुद न आने पर अपने करीबी को ट्रांसफर कर सकेंगे एम टिकट एलएसजी ने पहली बार एम टिकट की सुविधा शुरू की है, जिसे क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो एप से बुक कर सकते हैं। एम टिकट पर मौजूद क्यूआर को स्टेडियम के गेट पर स्कैन कराकर लोग जल्दी से प्रवेश पा सकेंगे। टीम प्रबंधन ने बताया कि एम टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं, जिससे दर्शकों को काउंटर पर लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा। किसी कारणवश अगर व्यक्ति खुद मैच देखने नहीं आ सकते तो वह एम टिकट को मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले तक अपने किसी करीबी को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसके लिए एम टिकट में क्यूआर के नीचे टिकट ट्रांसफर का ऑप्शन दिया जाएगा। जिस पर क्लिक करने पर कॉन्टैक्ट लिस्ट ओपन होगी और किसी एक कॉन्टैक्ट पर टिकट भेज सकेंगे। सामने वाला व्यक्ति जब बुक माई शो से आए मैसेज को ओपन करके रिक्वेस्ट स्वीकार करेगा तो उसे अपने मोबाइल पर एम टिकट दिखने लगेगा। एक बार टिकट ट्रांसफर करने पर पहले व्यक्ति के मोबाइल पर एम टिकट दिखना बंद हो जाएगा। एक टिकट अधिकतम पांच बार ट्रांसफर हो सकेगा। दो साल के बच्चों का नहीं लगेगा टिकट दो साल के बच्चों का मैच के दौरान टिकट नहीं लगेगा। मैच वाले दिन स्टेडियम के सभी गेट पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था होगी, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। लखनऊ में पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए लखनऊ सुपर जॉयंट्स टूर्नामेंट की शुरूआत कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे पवन सिंह और अदिवि शेष:आज रात रिलीज होगा ‘टचबडी’ सांग, पवन सिंह बोले- खुद को पूरी तरह झोंक दिया
    Next Article
    सांसद गोविल ने अधिकारियों को फटकारा:जनप्रतिनिधियों के पत्रों का जवाब नहीं, कहा- 'शहर को जीने लायक बनाओ'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment