Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मजदूर दबे:1 की मौत की पुष्टि, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एनटीपीसी भवन के पास निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिर गई। गुरुवार सुबह नींव के बगल में खुदाई के दौरान दीवार के पीछे से मिट्टी खिसक गई। इसमें 2 मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रगेड मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो एक मजदूर अचेत अवस्था में मिट्टी से निकाला गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाराबंकी रामनगर के लक्ष्मी शंकर अवस्थी (35) के रूप में हुई। दूसरे साथी तुलसीराम को कम चोट थी। उसका इलाज पुलिस ने लोहिया संस्थान में कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वह कहीं चला गया। घटना करीब 10 बजे हुई। 3 तस्वीरें देखिए- हॉस्पिटल बनवाया जा रहा, नक्शा पास एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने मौके पर निरीक्षण किया। उनका कहना है कि D63 का नक्शा पास है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। जिस जमीन पर हादसा हुआ है, उस पर हॉस्पिटल बन रहा है। इसका मानचित्र प्राधिकरण से पास है। पुलिस ने बताया- मिट्टी ढह गई थी विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली कि एक मिट्टी ढह गई है। सूचना मिलते ही तुरंत समिट बिल्डिंग चौकी इंचार्ज को बुलाकर पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मिट्टी में दबे दो मजदूरों को बाहर निकाला गया। इनमें बाराबंकी के अमौली गांव के लक्ष्मीशंकर अवस्थी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे मजदूर भीकमपट्टी गांव के तुलसीराम को मामूली चोटें थीं। उनको हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-पांडेयजी इस उम्र में तो सच्चाई स्वीकार कीजिए:सपाइयों को देख गिरगिट भी शरमा जाए; विधानसभा में सपा का प्रदर्शन
    Next Article
    यूपी के 10 शहरों में बारिश, पीपा पुल बहा:आंधी-बारिश से 14 मौतें, आज 68 जिलों में अलर्ट; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment