Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नेचर क्लब का उद्घाटन:दस्तक युवा महोत्सव के 18वें वर्ष पर पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार को प्रकृति और युवाओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई। 'दस्तक युवा महोत्सव' के 18वें वर्ष पर शहर को 'लखनऊ नेचर क्लब' के रूप में एक नई सौगात मिली। राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस के अवसर पर विभिन्न कैंपस वॉलंटियर्स ने मिलकर इस अभियान की नींव रखी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोहिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव और योग विशेषज्ञ अनिल कुमार ने केक काटकर क्लब का उद्घाटन किया। हरियाली से घिरे इस पार्क में प्रकृति के प्रति जागरूकता और उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया। बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक इस पहल के साक्षी बने। पक्षियों व जंगलों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में वरिष्ठ पर्यावरणविद और पूर्व फॉरेस्ट सर्विस अधिकारी मुहम्मद अहसान ने देसी-विदेशी पेड़ों की विशेषताओं, उनके उपयोग और पक्षियों व जंगलों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से इको टूरिज्म से जुड़ने का आह्वान करते हुए दुधवा, कतरनियाघाट और चित्रकूट जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की सलाह दी। इस अवसर पर संगीता जायसवाल ने हर महीने नेचर वॉक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। वीना राणा ने कीटनाशक मुक्त सब्जियां उगाने के अपने अनुभव साझा किए, जबकि डॉ. प्रभा ने अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) और वैकल्पिक ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया। प्रकृति के बीच बिताया गया समय ही वास्तविक खुशी उपासना त्रिपाठी ने बताया कि शहर के विभिन्न कैंपस में नेचर क्लब गठित किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 5 जून, पर्यावरण दिवस पर सैकड़ों छात्रों के साथ एक बड़ा रचनात्मक आयोजन किया जाएगा, जिसमें पर्यटन विभाग का भी सहयोग मिलेगा।मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति के बीच बिताया गया समय ही वास्तविक खुशी देता है। उन्होंने जोर दिया कि नेचर क्लब के माध्यम से यह सकारात्मकता हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान शिवालिका और वीना ने वायु प्रदूषण और पानी की बर्बादी पर चिंता व्यक्त की। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र ने युवाओं को बेहतर दिनचर्या अपनाने और मोबाइल का कम उपयोग करने की सलाह दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग:100 बीघा फसल राख, 4 गांवों के किसानों का हुआ नुकसान
    Next Article
    एमएसएमई समिट-एक्सपो का लखनऊ में आगाज:उपमुख्यमंत्री पाठक बोले- युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment