Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग:100 बीघा फसल राख, 4 गांवों के किसानों का हुआ नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गेंहू के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते हवा के झोकों के साथ आग की लपटें 10 फीट ऊंची उठने लगीं। आग की सूचना पर दो फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक करीब 100 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। मामला सुर्सी चौकी क्षेत्र के बरेवा गांव का है। यहां रविवार शाम 6 बजे गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। जिससे आसपास खेतों में पकी खड़ी गेंहू कीह फसल भी चपेट में आकर जलने लग गई। हवा के झोकों के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 10 फीट ऊंची तक आग की लपटें नजर आने लगीं। ऐसे में आसपास गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। फसल को बचाने के लिए लिए आग की तरफ की फसल की जुताई कर दी। हालांकि कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं और फिर काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि जहां गेंहू की फसल में आग लगी, वहां न तो बिजली के पोल हैं और न ही बिजली लाइन निकली है। ऐसे में रंजिशन जलती हुई वस्तु फेंककर फसल को जलाने की आशंका व्यक्त की है। आग से गेंहू की फसल के नुकसान का आंकलन करने के लिए लेखपाल शोभित कटियार गांव पहुंच गए। बताया गया कि आग से ज्ञान प्रकाश, श्रीराम, शिव भवन, गोरेलाल, गौतम, सतीश, प्रदीप, परशुराम, ब्रह्मजीत, अहिबरन समेत क्षेत्र के बरेवा, पटकापुर, अइमा और प्रसादपुरवा गांवों के कई किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। मामले के9 लेकर ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना के हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। यदि किसी ने साजिशन आग लगाई तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संविदा शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग की:समाज कल्याण विभाग के शिक्षकों की बैठक, शर्तों को बताया मनमानी
    Next Article
    लखनऊ में नेचर क्लब का उद्घाटन:दस्तक युवा महोत्सव के 18वें वर्ष पर पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment