Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मायके में रह रही महिला ने सुसाइड किया:पति से विवाद के बाद चली आई थी मां-बाप के पास, 5 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

    9 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, ग्राम कांटा करौदी निवासी अमीषा यादव (29) ने अपने घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि अमीषा ने करीब पांच साल पहले हापुड़ निवासी विक्रांत से कोर्ट मैरिज की थी, जो भारतीय सेना में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से अमीषा पिछले करीब तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। घटना की सूचना पर निगोहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री गोरखपुर पहुंचे:गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की; CM योगी करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
    Next Article
    'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment