Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदी महिला:ऑपरेटर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर रविवार को एक महिला ने मेट्रो के आने से ठीक पहले ट्रैक पर छलांग लगा दी। समय रहते ट्रेन ऑपरेटर द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाने से उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर से प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर मेट्रो ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के करीब पहुंची वह ट्रैक पर कूद गई। इसी दौरान ट्रेन ऑपरेटर ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई और महिला ट्रेन की चपेट में आने से बच गई। हालांकि, ट्रैक के बीच बने गड्ढे (पिट) में गिरने से महिला घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद मेट्रो सुरक्षा कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और पुलिस की मदद से इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, महिला के पास कोई मोबाइल फोन या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि ट्रैक का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि इस प्रकार की आपात स्थितियों में यात्रियों की जान बचाई जा सके। भारतीय रेलवे और अन्य मेट्रो प्रणालियों के अनुभव के आधार पर यह सुरक्षा व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे ऐसे हादसों में नुकसान को कम किया जा सके। इस घटना में मेट्रो ऑपरेटर और सुरक्षा स्टाफ की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी जानलेवा घटना टल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गायिका ममता श्रीवास्तव गाजियाबाद पहुंचीं:कहा- महिलाएं समाज की सबसे बड़ी ताकत, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी शामिल हुए
    Next Article
    केएनपीजी महाविद्यालय में महिला आरक्षण संगोष्ठी आयोजित:प्राचार्य बोले- भारतीय राजनीति में महिला आरक्षण समय की आवश्यकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment