Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी:ऐप में 10.99 करोड़ की फर्जी वैल्यू दिखाकर 22 लाख और मांगे, मना करने पर अकाउंट फ्रीज

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर जालसाजों ने एक रिटायर्ड पेंशनर से 45.10 लाख रुपए ठग लिए। आरोप है कि फर्जी ब्रोकिंग कंपनी और उसके कथित एनालिस्ट ने IPO, FPO और ब्लॉक डील में 25-30% मुनाफे का लालच देकर उन्हें जाल में फंसा लिया। अलीगंज निवासी पीड़ित राकेश कुमार (70) ने बताया कि 8 दिसंबर को उनका संपर्क RBK Share Brokering Ltd नाम की कंपनी से हुआ। कंपनी के नाम पर बात करने वाले अमोल सुरवाडे और आशीम शर्मा ने उन्हें भारत डिजिटल प्लान में निवेश का झांसा दिया। इसके लिए RBK PMS Pro नाम का मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया गया और निवेश खाता खुलवाया गया। किश्तों में ट्रांसफर कराए 45.10 लाख आरोपियों के कहने पर पीड़ित ने अपने ICICI बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में कंपनी द्वारा बताए गए नोडल खातों में कुल 45.10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ऐप में निवेश और शेयरों की खरीद-फरोख्त का पूरा विवरण दिखता रहा, जिससे उन्हें भरोसा होता गया। निकासी मांगी तो सामने आया खेल कुछ समय बाद ऐप में उनकी कुल संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये दिखाई जाने लगी। 2 फरवरी 2026 को जब उन्होंने 50 लाख रुपये निकालने का अनुरोध किया, तो कंपनी के कथित फाइनेंस विभाग ने ‘चैनल एक्टिवेशन फीस’ के नाम पर 22 लाख रुपये और जमा करने को कहा। पैसा न देने पर अकाउंट फ्रीज पीड़ित ने अतिरिक्त रकम देने से इनकार किया तो 18 फरवरी को उनका ऐप अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। इसके बाद 3 लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाया गया और कहा गया कि भुगतान होते ही अकाउंट अनफ्रीज कर दिया जाएगा। इसी दौरान साइबर पुलिस नागपुर से सूचना मिली कि जिन खातों में पैसा ट्रांसफर कराया जा रहा था, वे फर्जी कंपनियों से जुड़े हैं और पहले से साइबर फ्रॉड के मामलों में इस्तेमाल हो चुके हैं। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि इनपुट व्यापारियों ने PM को 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा:मांगें न मानी तो खरीफ सीजन से पहले राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी
    Next Article
    उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान:कानपुर देहात में सराहनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment