Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मौसम एकदम साफ, निकली तेज धूप:AQI संतोषजनक श्रेणी में, दिन में चलेगी तेज सतही हवा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ था, लेकिन अब फिर से सामान्य स्थिति के बीच पारा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में तेज सतही हवा चलेगी। अधिकतर समय मौसम साफ बना रहेगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 32 फीसदी रही। सामान्य से 357 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में 1 मार्च से लेकर अभी तक कुल 36.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश 7.9 मिलीमीटर की तुलना में 357 फीसदी अधिक है। वहीं, सुबह के समय में लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 86 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में है। अलीगंज 96, लालबाग 93, तालकटोरा 80, गोमतीनगर 78, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 76 और कुकरैल का AQI 64 के साथ में संतोष जनक स्तर पर रहा। गुरुवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 52 के साथ में संतोषजनक स्तर पर रहा। 10 डिग्री बढ़ेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 1 सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य रहने से तापमान में 10 डिग्री तक की बढ़त होगी। इससे गर्मी का असर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात होने से मौसम ठंडा हो गया। इस बीच फरवरी जैसे मौसम के हालत बन गए। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। उन्होंने ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला है। हालांकि, यह असामान्य स्थिति है। अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में SIR का आज आखिरी दिन:अंतिम प्रकाशन से पहले बूथ पर चेक करें अपना नाम, BLO से मांगें वोटर लिस्ट
    Next Article
    29 रूटों पर चल रहीं बसों का दायरा बढ़ेगा:लखनऊ में जनता बस सेवाओं का विस्तार शुरू, पहले चरण में 10 रूटों पर होगा विस्तार, पांच पर काम पूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment