Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'मैरीटाइम इंडिया' पर तकनीकी व्याख्यान:द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर किया आयोजन

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के आईईआई भवन में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र ने एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया। राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर इसका विषय 'मैरीटाइम इंडिया एम्पावरिंग प्रोग्रेस' था। इस कार्यक्रम में समुद्री क्षेत्र के विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवेंद्र पांडेय, चीफ इंजीनियर, मरीन वाइडशाइन मैनेजमेंट, सिंगापुर ने बताया कि समुद्री क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह विकास, बेहतर लॉजिस्टिक्स और वैश्विक कनेक्टिविटी के माध्यम से भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। सतत समुद्री प्रबंधन को भविष्य की आवश्यकता पांडेय ने आगे कहा कि आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और नवाचार से समुद्री क्षेत्र की कार्यक्षमता और सुरक्षा दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने ग्रीन शिपिंग, स्मार्ट पोर्ट्स और सतत समुद्री प्रबंधन को भविष्य की आवश्यकता बताया, जो विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित करेंगे। समग्र विकास में समुद्री क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता आईईआई उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र के अध्यक्ष वी. पी. सिंह ने की। उन्होंने जोर दिया कि देश के समग्र विकास में समुद्री क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें तकनीकी उन्नति समय की मांग है।कार्यक्रम संयोजक अनिल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मानद सचिव नीरेन्द्र कुमार निषाद ने कार्यक्रम का संचालन और समन्वय किया। इस तकनीकी व्याख्यान में बड़ी संख्या में इंजीनियर्स और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉम्प्लेक्स की दीवार गिरने के मामले में तीन पर केस:मकान मालिक, ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई, दो की हुई थी मौत
    Next Article
    प्रयागराज बारा सीट पर विधायक वाचस्पति या कोई और:सपा से अजय, जयशंकर भारती या फिर राजू पासी पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment