Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत:भटनी के सकरापार गांव में छत से गिरा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया। जिले के भटनी थाना क्षेत्र के सकरापार गांव में रविवार को निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सकरापार निवासी जगरनाथ तिवारी के मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान भटनी क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी जितेंद्र यादव मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में मातम पसर गया है। भटनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ओलावृष्टि से गेहूं-मक्का की फसलें बर्बाद:किसानों को भारी नुकसान, सरकारी मदद की उम्मीद; तापमान 18 से 32 डिग्री, AQI 173 पहुंचा
    Next Article
    खेरागढ़ सीट पर विधायक भगवान सिंह या कोई और:कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार या सतीश सिकरवार पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment