Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मनाई गई बेगम महल की पुण्यतिथि:छात्रों को सुनाई गई बहादुरी की कहानी, जस्टिस कमर बोले- महिला शसक्तीकरण का उदाहरण है बेगम

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अवध की शासक बेगम हजरत महल की 147 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में न्यायाधीश सैयद कमर हसन रिजवी शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ.अब्बास अली मेहदी और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बेगम हजरत के जीवन पर चर्चा किया। वक्ताओं ने कहा कि आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने दिल्ली में आज़ादी की मशाल जलाई। जिसके बाद अवध की शासक महारानी बेगम हजरत महल ने उस मशाल की लौ को जीवित रखा । बेगम जंग के मैदान में आगे आयीं, अंग्रेज़ों से लड़ीं और युद्व का नेतृत्व किया। यही वजह है कि उन्हें 150 साल बाद भी याद किया जा रहा है। 1751 में दक्षिण भारत के नवाब हैदर अली, उनके बेटे शेरे मैसूर नवाब टीपू सुल्तान और बंगाल के सिराजुद्दौला ने अंग्रेजों से लोहा लिया था। इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और उनके सहयोगियों की सेवाएं और बलिदान अविस्मरणीय हैं। लखनऊ पीठ के न्यायाधीश सैयद कमर हसन रिजवी ने कहा कि बेगम हजरत महल अपने राज्य के लोगों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ मैदाने जंग में भी सक्रिय थीं। वो सम्पूर्ण रूप से महिला शसक्तीकरण का उदाहरण है । वतन की खातिर इसके लिए उन्हें अपने वतन से दूर भी होना पड़ा। प्रोफेसर डॉ. अब्बास अली मेहदी और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल एडवोकेट ने बेगम हजरत महल और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की सेवाओं और बलिदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बेगम हजरत महल सोसाइटी के फाउंडर अध्यक्ष अब्दुल नसीर नासिर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि बेगम हज़रत महल की याद में जल्द ही एक ड्रामा ‘बेगम हज़रत महल’ और एक कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जिससे उनके विचार आम जनता तक पहुंचेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम के निर्देश पर खुशी का ऑपरेशन हुआ:90 किमी पैदल चलकर लोकभवन मिलने पहुंची थी, बच्ची को बोलता देख इंस्पेक्टर हुए भावुक
    Next Article
    चौथी बार यूपी में नंबर-1 बना बरेली:जन शिकायतों के निस्तारण में 28 थाने भी अव्वल, 96.66% लोग पुलिस एक्शन से संतुष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment