Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मकान बनाना हुआ महंगा:3.58% बढ़ी नक्शा पास कराने की फीस; 1 अप्रैल से लागू होगी, LDA के 6 बड़े फैसले पढ़िए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मकान बनवाने वालों को LDA ने बड़ा झटका दिया है। भवन का नक्शा पास कराने की फीस में करीब 3.58% तक बढ़ोतरी की है। लखनऊ कमिश्नर की अध्यक्षता में शुक्रवार को 187वीं बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। LDA के इस फैसले का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो नया मकान बनवा रहे हैं। व्यावसायिक निर्माण कराना चाहते हैं। अब विकास शुल्क, निरीक्षण शुल्क और अनुज्ञा शुल्क में बढ़ोतरी के कारण भवन की निर्माण लागत बढ़ जाएगी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि निर्माण लागत सूचकांक (कॉस्ट इंडेक्स) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी के चलते शुल्कों में संशोधन किया गया है, ताकि विकास कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा सकें। शहर के विकास के लिए 5148 करोड़ रुपए का बजट LDA इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5148 करोड़ रुपए खर्च कर आवासीय योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुंदरीकरण कार्यों को गति देगा। बैठक में शारदा नगर विस्तार योजना के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम को भी हरी झंडी मिली है। इसके तहत करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से 848 बजट फ्रेंडली फ्लैट बनाए जाएंगे। जरूरतमंदों के लिए बनाएंगे मकान एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया- डालीबाग स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों के लिए सस्ते आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शारदा नगर विस्तार में यह योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास 12,494 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गई है। योजना में 12 मंजिला चार टावर बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 848 फ्लैट होंगे। इनमें 1 बीएचके के 156 फ्लैट (40 वर्गमीटर) और 2 बीएचके के 692 फ्लैट (55 वर्गमीटर) शामिल होंगे। LDA बोर्ड बैठक के 6 बड़े निर्णय… 1. नई योजनाओं के लिए जमीन खरीदेगा एलडीए: आईटी सिटी, वेलनेस सिटी, नैमिष नगर और वरुण विहार जैसी योजनाओं के लिए जमीन खरीद और अर्जन पर 1,600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं आवासीय योजनाओं के विकास और अनुरक्षण के लिए 1,298 करोड़ और अवस्थापना सुविधाओं के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 2. ग्रीन कॉरिडोर और पार्कों पर फोकस: शहर के ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा नए पार्कों के विकास और पुराने पार्कों के रखरखाव के लिए 60 करोड़ रुपए दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत भी नए भवनों के निर्माण को बजट में शामिल किया गया है। 3. गोमती नगर विस्तार में बनेगा सामुदायिक केंद्र: गोमती नगर विस्तार में सरस्वती अपार्टमेंट के पास खाली पड़ी जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए लेआउट में बदलाव किया जाएगा। सेक्टर-6 में प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क को घटाकर 9 मीटर किया जाएगा और शेष भूमि का उपयोग व्यावसायिक व आवासीय कार्यों के लिए होगा। 4. फ्लैटों की कीमत एक साल के लिए फ्रीज: गोमती नगर स्थित पारिजात और पंचशील अपार्टमेंट के फ्लैटों की कीमतें एक वर्ष के लिए स्थिर (फ्रीज) कर दी गई हैं। साथ ही नई भवन निर्माण उपविधि-2025 के नियम लागू करने का प्रस्ताव भी पास किया गया है। 5. अनंत नगर योजना के प्रभावितों को राहत: मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना से प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए एलडीए अब उन्हें देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में निर्धारित शर्तों के तहत आवास उपलब्ध कराएगा। यह निर्णय भी बोर्ड बैठक में लिया गया। 6. लेआउट संशोधन से मिलेगी रफ्तार: सीजी सिटी, ऐशबाग और रिफा-ए-आम योजनाओं के लेआउट में संशोधन को मंजूरी दी गई है। साथ ही ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (OBPAS) में शुल्क संशोधन और उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026 लागू करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- सैफई मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से रेप, गर्भवती हुई : पीड़ित मानसिक बीमार, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार; विभाग प्रमुख हटाए गए इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज में 40 साल की महिला मरीज के साथ रेप हुआ है। वह मानसिक बीमार है। 9 महीने से भर्ती थी। इसका खुलासा महिला की रूटीन मेडिकल जांच में हुआ। वह 5 महीने की गर्भवती मिली। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. एके मिश्रा ने 18 मार्च को सैफई थाने में एफआईआर कराई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 19 मार्च को सफाईकर्मी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यूपी सरकार के मंत्री-विधायक विवादित बयान न दें':RSS की नसीहत- कार्यशैली सुधारिए, कार्यकर्ताओं से तालमेल बैठाइए
    Next Article
    उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment