Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में LSG vs DC मुकाबला:स्टेडियम के बाहर फैंस की लंबी लाइन; एंट्री शुरू, पुलिस बोली- होम ग्राउंड में स्वागत है

    9 hours ago

    2

    0

    इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला मैच है। इसके लिए कल (30 मार्च को) दोनों टीमों ने शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रैक्टिस की। मैच देखने के लिए स्टेडियम में फैंस आने लगे हैं। दोपहर साढ़े 3 बजे स्टेडियम के गेट खुल गए। इसके बाद लोगों की एंट्री शुरू हो गई। फैंस की सुविधा के लिए पुलिस बूथ बनाए गए हैं। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट की जा रही है- LSG के होम ग्राउंड पर आप का स्वागत है। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह घरेलू मैदान है। इसके चलते उनको फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। मैच देखने आए फैंस-LSG…LSG शाॅट आउट कर रहे हैं। दर्शकों के लिए स्टेडियम के बाहर 50 फीट लंबा बल्ला लगाया गया है। स्टेडियम के स्टाफ के मुताबिक, स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी की कुल 9 पिचें हैं, जिनमें से फिलहाल 4 पिच तैयार हैं। आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर होगा। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी बताते हैं- लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजी में थोड़ी मदद मिलती है, इसलिए मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है। 4 तस्वीरें देखिए… LSG-DC मैच के लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक फोन और सब खत्म! यह ट्रिक अपना लें कभी नहीं होंगे साइबर फ्रॉड का शिकार, क्रिमिनल भी पकड़ लेंगे अपना माथा
    Next Article
    ब्रजेश पाठक हाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे:बोले- मैं खुद सवर्ण, लखनऊ में UGC नियमों के खिलाफ शंख बजाकर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment