Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में LDA अपार्टमेंट की दीवार में दरार:पड़ोस में बेसमेंट की खुदाई से धंसी सड़क, जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सीजी सिटी योजना क्षेत्र में बने कृतिका अपार्टमेंट में पड़ोस में चल रही बेसमेंट खुदाई के चलते गंभीर लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण अपार्टमेंट की बाउंड्रीवाल में दरार आ गई, जबकि परिसर की सड़क भी धंस गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा निर्मित करीब 350 फ्लैट्स वाले कृतिका अपार्टमेंट के पास प्लॉट संख्या ए-31 पर एक निजी बिल्डर द्वारा बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। आरोप है कि खुदाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। इसी वजह से अपार्टमेंट की पश्चिम दिशा की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मानचित्र स्वीकृत कराकर काम शुरू किया बताया जा रहा है कि उक्त प्लॉट पर मेसर्स डीपीएस कॉन्ट्रेक्ट प्रा. लि. द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कंपनी ने प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर काम शुरू किया था, लेकिन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। इतना ही नहीं, कंपनी पर यह भी आरोप है कि उसने अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए निर्धारित कार पार्किंग स्थल पर टिन शेड लगाकर कब्जा कर लिया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए मामले को गंभीरता से लेते हुए LDA ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, अपार्टमेंट के निवासियों ने जोनल अधिकारी (प्रवर्तन जोन-1) से शिकायत करते हुए मांग की है कि जब तक सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित न हो, तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बागपत में उठाए सवाल:महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर जताई नाराजगी, 20 शिकायतों का निस्तारण।
    Next Article
    अमरोहा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी:डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment