Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लू जैसी गर्म हवा के थपेड़े:38 डिग्री पार हुआ तापमान, इस बार बारिश के कम आसार

    16 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली। गर्म हवा के थपेड़े चले। दिनभर मौसम साफ बना रहा। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 55 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 16 फीसदी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 15 फीसदी दर्ज की गई है। लखनऊ समेत यूपी में इस साल बारिश कम होने का अनुमान है। कम बारिश से खेती पर पड़ेगा असर मौसम विभाग के ताजा दीर्घकालिक पूर्वानुमान के मुताबिक, साल 2026 में उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कई वैश्विक मौसम कारक बारिश को प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गोलार्द्ध और यूरेशिया में सर्दियों व वसंत के दौरान बर्फ का फैलाव सामान्य से थोड़ा कम रहा है। हिंद महासागर में अभी तटस्थ स्थिति है, जो मानसून के अंत तक सकारात्मक रूप ले सकती है। इसके बावजूद प्रशांत महासागर में चल रही कमजोर ला-नीना स्थिति जून तक खत्म होकर तटस्थ हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद मानसून के दौरान अल-नीनो जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है, जो आमतौर पर भारत में बारिश कम करती हैं। यही वजह है कि मौसम विभाग ने यूपी और लखनऊ में इस बार कुल मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो इसका असर खेती और जल संसाधनों पर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:गौरीबाजार पुलिस ने की कार्रवाई, लाइसेंसी राइफल से की थी फायरिंग
    Next Article
    एंजेल वूमेन ने 122 रन से जीता मैच:ऋषि सिंह के 87 रन, केडीएमए लीग में वैदिक यूनियन को हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment