Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खाली सिलेंडर लेकर थाने पहुंचा पुजारी:समाधान दिवस में लगाई भरवाने की गुहार, पुलिस ने दिलाई गैस

    18 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इटौंजा थाना समाधान दिवस में शनिवार को एक अनोखा मामला सामने आया। अकड़रिया कलां गांव के शिव मंदिर के पुजारी सतीश कुमार खाली गैस सिलेंडर लेकर सीधे थाने पहुंचे। पुजारी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार दिनों से भारत गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। केवाईसी और बुकिंग पूरी होने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा हैं। गैस खत्म होने के कारण उनके घर में खाना नहीं बन पा रहे हैं। परिवार को भोजन समय से नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या से परेशान होकर पुजारी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और गैस उपलब्ध कराने की मांग की। इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पुजारी को तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। पुलिस की इस पहल से पुजारी और उनके परिवार को राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का हिस्सा खुला:डेढ़ किलोमीटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू, नीचे की रोड सूनी
    Next Article
    लोहिया संस्थान में 665 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति:345 पुरुष-320 महिला अभ्यर्थी चयनित, नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment