Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खाली प्लॉट में हिस्ट्रीशीटर का शव मिला:पीजीआई कोतवाली में 7 मुकदमे, 6 महीने पहले भाई की हुई थी हत्या

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में खाली प्लॉट में हिस्ट्रीशीटर का शव मिला है। पीजीआई कोतवाली में उसके खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज हैं। 6 महीने पहले उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। वह एक मामले में जेल गया था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर बाहर आया था। मंगलवार सुबह उसका शव मिला। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के नगराम रोड स्थित सेक्टर-8 अवध विहार योजना की है। मृत हिस्ट्रीशीटर की पहचान पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के रेवतापुर निवासी सचिन यादव (30) के रूप में हुई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव करीब 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले ही जमानत से छूटा था पुलिस के मुताबिक, सुबह 9:31 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि में सड़क किनारे प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की खुद ही शिनाख्त की। इसकी सूचना परिजनों को सूचना दी। शव मिलने वाली जगह मृतक के घर से 3 किलोमीटर दूर है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि सचिन एक मामले में जेल में बंद था। कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर गया था। कुछ महीने पहले पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग जेल गए थे। परिजन बोले- घर में कम, बाहर ज्यादा रहता था मृतक शव पर कई चोट के निशान हैं। 21 अक्टूबर 2025 को मृतक के भाई सोनू यादव की हत्या की गई थी। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया है कि वह घर पर कम रहता था और अक्सर बाहर घूमता रहता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 30 यात्री घायल; लुधियाना से आ रहे थे
    Next Article
    अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर भीषण हादसा:डबल डेकर बस की टक्कर से दंपति की मौत, एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment