Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कुल्फी खाने आए युवक से चेन स्नेचिंग:दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़ा था, लुटेरों का पीछा भी किया

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के वजीरगंज इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाश युवक के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब युवक दोस्तों के साथ कुल्फी खाकर किनारे खड़ा था। घटना के बाद पीड़ित ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। टाटपट्टी कायस्थगली यहियागंज निवासी गौरव अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात वह चार दोस्तों के साथ शिव मिष्ठान के सामने साहू कुल्फी पर गए थे। रात करीब 10:25 बजे कुल्फी खाने के बाद सभी लोग हनुमान मंदिर पांडेगंज की तरफ पहुंचे। बदमाशों का पीछा भी किया गौरव के मुताबिक रात करीब 10:45 बजे वह मंदिर गेट पर अपनी एक्टिवा खड़ी करके खड़े थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी नाका की तरफ भाग निकले। आरोपियों की तलाश की जा रही है पीड़ित ने वजीरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ित को जानकारी नहीं है कि चेन छीनी गई है या गिरी है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट का आरोप:विरोध पर जान से मारने की धमकी दी, एसपी से की शिकायत
    Next Article
    देवरिया में मटकोरवा रस्म निभाने जेसीबी पर बैठकर निकली दुल्हन:भाइयों ने इकलौती बहन की शादी में हाथी-डीजे के साथ निकाला जुलूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment