Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कांग्रेस ने असम सीएम का पुतला फूंका:कार्यकर्ता बोले- पार्टी खुद को संस्कारी कह रही, मुख्यमंत्री की भाषा अमर्यादित

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से दो पुतले लेकर निकले। इनमें से एक पुतला पुलिस के छीनते ही कार्यकर्ताओं ने दूसरे पुतले को वहीं पर जला दिया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हिमंता बिस्वा सरमा तत्काल माफी मांगें। उन्होंने देश की छवि खराब की है। उनकी पार्टी खुद को संस्कारी कह रही है और उन्हीं की भाषा अमर्यादित है। देखिए 3 तस्वीरें… 'मुख्यमंत्री ऐसी भाषा बोले तो कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद' प्रदर्शन कर रहे मौके पर कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष शहजाद आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष के नेताओं में असम के सीएम की गिनती होती है। उनकी भाषा बेहद खराब और निंदनीय है। जब एक राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहा है तो ऐसे में पार्टी के दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है। हमारी मांग है कि तत्काल हिमंता बिस्वा सरमा माफी मांगें। ‘जो पार्टी खुद सभ्य कहती, उसी की भाषा खराब’ कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि यह भाषा बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। खुद को देश की सबसे सांस्कृतिक और सभ्य पार्टी कहने वाले दल। इन्होंने बेहद गलत और निंदनीय बयान दिया है। इसके लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि पूरे देश से माफी मांगे। जो पार्टी अपने आप को सबसे ज्यादा सभ्य और संस्कारी कहती है, उसी की भाषा सबसे अधिक खराब है। अमित त्यागी ने कहा कि वह बताएं कि एक राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहा है इसे कहां से संस्कारी कहेंगे। यह जिस तरीके की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं क्या जीवन भर सत्ता में रहेंगे। हम लोग भी सत्ता में रहे मगर कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। इन्होंने कहा कि हमारे प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी के डॉक्यूमेंट पर सवाल खड़े किए थे उसका जवाब देना चाहिए न कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे:लखनऊ में सबसे ज्यादा, प्रयागराज दूसरे नंबर पर; आपका नाम है या नहीं, ऐसे चेक करें
    Next Article
    मिर्जापुर में लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमीन पैमाइश के लिए मांगे थे 10 हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment