Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जनाक्रोश रैली के बाद कई चौराहों पर जाम:पैदल लौट रहीं महिलाएं धूप में बेहाल, हजरतगंज से गोमतीनगर तक फंसीं गाड़ियां

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मंगलवार को भीषण जाम लग गया। 'जनाक्रोश महिला पद यात्रा' के मद्देनजर किया गया रूट डायवर्जन प्लान रैली पूरी होने के बाद फेल हो गया। हजरतगंज में गाड़ियां इकट्ठा पहुंच गईं जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह से पूरे शहर का ट्रैफिक प्रभावित हो गया। मुख्य रूप से हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग, गोमतीनगर का 1090 चौराहा, निशातगंज, ग्रीन कॉरिडोर की तरफ से हजरतगंज आने वाली वाली सभी सड़कें जाम चोक हो गईं। मुख्य चौराहों पर भीषण जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रैली से लौट रहीं महिलाएं धूप में बेहाल हुईं। 3 तस्वीरें देखिए- इन रास्तों पर किया गया था डायवर्जन कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 6 बजे से कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित किया गया और वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए थे। वैकल्पिक मार्ग होने के बावजूद ट्रैफिक बुरी तरह लगा। लालबत्ती चौराहा, हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, जीपीओ, डीएसओ चौराहा, सिकंदरबाग, परिवर्तन चौक, लालबाग, कैपिटल तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात रोका गया था। लोगों को इन वैकल्पिक रास्तों पर जाना था वाहनों को कटाईपुल, जी-20 चौराहा (शहीदपथ), कमता तिराहा, कैंट, डालीगंज, पिपराघाट, ग्रीन कॉरिडोर, कैसरबाग, चिरैयाझील, दिलकुशा जैसे वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया था। बसों के लिए भी यही रूट निर्धारित थे। रोडवेज और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया था। बसों को सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा मार्ग से होकर जाने की अनुमति नहीं थी। इन्हें ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज और कैंट होते हुए चलने के लिए निर्देश थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बोलेरो ने दरोगा सहित 2 को रौंदा:बाइक सवार की मौत, दरोगा गंभीर; चालक की तलाश जारी
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल-आसनसोल के बीच विशेष ट्रेन:बलिया-सुरेमनपुर होकर चलेगी, अप्रैल में होगा संचलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment