Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जहर खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर:जेब में मिला सुसाइड नोट, घर के बाहर 5 पेज का नोटिस चिपका था

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। घटना में मां और बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- ‘अपनी मौत के जिम्मेदार केवल हम हैं।’ मृतकों की पहचान तारावती (52) और संदीप (30) के रूप में हुई है। रूपनारायण (55) अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार चाय-नाश्ते की दुकान और पान की गुमटी चलाकर अपना गुजारा करता था। घर में छोटा बेटा कुलदीप भी है। उसने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव की है। कुलदीप ने बताया- मैं गुरुवार को घर पर ही था। रात के खाने में तहरी बनाई थी। दुकान बढ़ाकर जब मम्मी-पापा और भाई घर आए, तो खाने के लिए पूछा। लेकिन, तीनों ने कहा कि वे बाहर से खाकर आए हैं। तीनों कमरे में सोने चले गए। मैं बरामदे में ही सो गया। उसने आगे बताया कि शुक्रवार तड़के कुछ आवाज सुनकर आंख खुल गई। उठा तो पिता को उल्टियां करते देखा। अंदर गया तो मां और बड़े भाई बेसुध पड़े थे। मुंह से झाग निकल रहा था। चिल्लाकर चाचा को बुलाया। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स मां और भाई को मृत घोषित कर दिया। तीनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस जांच में घर के बाहर पांच पेज का नोटिस चिपका मिला है, लेकिन फट जाने के कारण इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है। एक पेज पर सिक्योरिटी ऑफिसर, मुंबई लिखा समझ में आ रहा है। हालांकि, कुलदीप ने किसी भी तरह की नोटिस या कर्ज की जानकारी होने से इनकार किया है। 3 तस्वीरें देखिए- गांव के बाहर चाय-नाश्ता की दुकान चलातो थे नींवा गांव के रूपनारायण गांव के बाहर चाय-समोसा की दुकान चलाते हैं। पत्नी तारा, बेटा संदीप और कुलदीप उनका दुकान में हाथ बंटाते थे। नाश्ते की दुकान के बगल में एक गुमटी भी थी जिसमें वे पान आदि बेचते थे। कुलदीप ने बताया- गुरुवार को वह घर पहले ही आ गया था। पिता-मां और बड़े भाई दुकान पर ही थे। घर आकर उसने रात का खाना बनाया। जब वे लोग घर पहुंचे तो खाने के लिए पूछा तो पापा बोले कि हम होटल से खाकर आए हैं। रोज की तरह सब सोने चले गए। माता-पिता और भाई अपने-अपने कमरों में सोने चले गए और मैं बरामदा में सोने आ गया। तड़के नींद खुली तो पिताजी उल्टियां कर रहे थे... छोटे भाई ने बताया- तड़के करीब 4 बजे नींद खुली तो उठा। अंदर गया तो देखा कि पापा उल्टियां कर रहे थे। मां और भाई का शव कमरे में पड़ा था। उनके मुंह से झाग निकली हुई थी। चिल्लाकर मैंने तुरंत चाचा को बताया। वे लोग पहुंचे। तीनों को एक प्राइवेटे हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मां- भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता को गंभीर हालत में भर्ती कराया। चाचा ने प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी रूपनारायण के छोटे भाई जगत चौरसिया ने बताया कि कुलदीप ने उनको बताया। मैं पहुंचा तो भाई रूपनारायण उल्टियां कर रहे थे। मैंने प्रधान को फोन किया और पुलिस को उनके माध्यम से जानकारी दी। जहर खाने की वजह सामने नहीं आई रूपनारायण ने पत्नी और बड़े बेटे के साथ जहर क्यों खाया? इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। परिवार का अपना छोटा व्यवसाय था। दो बेटियों रूचि और ज्योति की शादी पहले ही कर चुके थे। उनके भाई जगत बताते हैं कि भैया-भाभी का किसी भी तरह के लोन की जानकारी हमको नहीं है। दो लोग हमेशा इनके घर आते थे, यह बात पता है। लोन के बारे में न इन लोगों ने कभी बताया और न ही मुझे कोई जानकारी है। उधर, छोटे बेटे कुलदीप ने भी किसी तरह के कर्ज की जानकारी होने से इनकार किया है। हालांकि, पड़ोसियों के अनुसार, दो साल पहले बड़े बेटे संदीप (मृतक) का एक्सीडेंट हुआ था। उसमें 3 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हुआ था। गांववालों के अनुसार, परिवार पर कुछ कर्ज था। बताया जा रहा है कि 10-12 दिन पहले लोन रिकवरी के कुछ लोग इनके घर आए थे। एक पड़ोसी ने बताया कि रिकवरी वाले का फोन नहीं उठाने पर वे पहुंचे थे। हालांकि, अधिकारिक रूप से अभी लोन की बात स्पष्ट नहीं है। घर के बाहर फटा नोटिस चर्चा का विषय रूपनारायण के घर के बाहर 5 पेज का एक नोटिस लगाया हुआ है। उसके सारे पेज फाड़े गए हैं, जिससे पढ़ने में यह नहीं समझ में आ रहा है कि यह किस मामले का नोटिस है। यह नोटिस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नोटिस पर एक कॉर्नर पर सिक्योरिटी ऑफिसर लिखा है और मुंबई में कहीं का एड्रेस है। एसीपी बोले- जहर क्यों खाया...पुलिस जांच कर रही एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने कहा- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा। शुरुआती जांच में जहर खाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन उन्होंने जहर क्यों खाया, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- सैफई मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से रेप, गर्भवती हुई : पीड़ित मानसिक बीमार, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार; विभाग प्रमुख हटाए गए इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज में 40 साल की महिला मरीज के साथ रेप हुआ है। वह मानसिक बीमार है। 9 महीने से भर्ती थी। इसका खुलासा महिला की रूटीन मेडिकल जांच में हुआ। वह 5 महीने की गर्भवती मिली। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. एके मिश्रा ने 18 मार्च को सैफई थाने में एफआईआर कराई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 19 मार्च को सफाईकर्मी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल को धमकी देने के बाद ईरानी अफसर की मौत:कहा था- नेतन्याहू के लिए सरप्राइज तैयार, कुछ घंटे बाद एयरस्ट्राइक में मारे गए
    Next Article
    जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी:जौनपुर से BHU रेफर, सीने में दर्द की शिकायत; उम्रकैद की सजा काट रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment