Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी:जौनपुर से BHU रेफर, सीने में दर्द की शिकायत; उम्रकैद की सजा काट रहे

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जेल में शुक्रवार सुबह उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने BHU रेफर कर दिया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है। डॉक्टरों के मुताबिक, पूर्व सांसद की शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाएं पहले से चल रही थीं, इसके बावजूद दोनों का लेवल बढ़ा हुआ मिला। ईसीजी कराने के बाद BHU रेफर किया गया है। GRP सिपाही की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। डॉक्टर बोले- बेहतर इलाज के लिए BHU रेफर किया जिला अस्पताल के डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। जांच में उनका शुगर और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ पाया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया। अब पढ़िए वह मामला जिसमें पूर्व सांसद को सजा हुई… मामला 30 साल पुराना है। 4 फरवरी 1995 को जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद प्लेटफॉर्म-1 पर बेंच पर बैठने को लेकर था। सूचना पर GRP सिपाही मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति ने खुद को तत्कालीन विधायक उमाकांत यादव का ड्राइवर राजकुमार बताया। कहासुनी बढ़ी तो राजकुमार ने GRP सिपाही रघुनाथ सिंह को थप्पड़ मार दिया। असलहे के साथ GRP चौकी पहुंचे उमाकांत यादव विवाद बढ़ने पर पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में लेकर GRP चौकी में बंद कर दिया। इसकी सूचना तत्कालीन विधायक उमाकांत यादव को मिली। इसके बाद वह अपने गनर बच्चूलाल, PRD जवान सूबेदार, धर्मराज, महेंद्र और सभाजीत के साथ GRP चौकी पहुंच गए। सभी के पास रिवॉल्वर, कार्बाइन और देसी तमंचे थे। उमाकांत यादव ने लॉकअप के सामने कराई फायरिंग GRP लॉकअप के सामने उमाकांत यादव ने अपने साथियों को फायरिंग करने के लिए कहा। इसके बाद स्टेशन परिसर में अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। फायरिंग से भगदड़ और दहशत फैल गई। इस दौरान GRP कांस्टेबल अजय सिंह को गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिपाही लल्लन सिंह, रेलवे कर्मचारी निर्मल और यात्री भरत लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी साथी को छुड़ाकर फरार घटना के बाद उमाकांत यादव अपने साथी राजकुमार को लॉकअप से छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में कांस्टेबल रघुनाथ सिंह ने FIR दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत 10 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। बाद में जांच CBCID (क्राइम ब्रांच-क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) को सौंप दी गई। 19 गवाह, 598 सुनवाई के बाद उम्रकैद सरकारी अधिवक्ता लाल बहादुर पाल और CBCID के वकील मृत्युंजय सिंह ने कोर्ट में 19 गवाह पेश किए। 598 सुनवाई के बाद 8 अगस्त 2022 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद कुमार त्रिपाठी ने उमाकांत यादव समेत 6 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। उमाकांत पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। उमाकांत यादव का आपराधिक इतिहास… जानिए कौन हैं उमाकांत यादव… उमाकांत यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता रहे हैं। उमाकांत 1991 और 1993 में बसपा के टिकट पर खुटहन से विधायक बने। वो 1996 में सपा के टिकट पर विधायक बने। 2004 में फिर से बसपा के टिकट पर वो मछली शहर से सांसद बने। 2017 में उन्हें रालोद का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। उनका राजनीतिक करियर लंबा और विवादों से जुड़ा रहा है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत:सांपों के जहर मामले में कोर्ट ने रद्द की यूपी पुलिस की FIR, नहीं मिले ठोस सबूत फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज सांपों के जहर मामले को खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एल्विश यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस सबूत नहीं हैं। जिसके बाद कोर्ट ने अब एफआईआर को रद्द कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जहर खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर:जेब में मिला सुसाइड नोट, घर के बाहर 5 पेज का नोटिस चिपका था
    Next Article
    IIIT वैज्ञानिकों को मिला डिजिटल पेमेंट उपकरण का पेटेंट:स्मार्ट डिवाइस से ई-वॉलेट खर्च पर रख सकेंगे नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment