Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इंदौर मॉडल पर पहला डे-नाइट मार्केट:फूड से हस्तशिल्प तक सब कुछ एक ही जगह, अगस्त से होगी शुरुआत

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अब रातें भी रौनक से भरने जा रही हैं। (एलडीए) गोमती नगर विस्तार में इंदौर की तर्ज पर शहर का पहला ‘डे-नाइट मार्केट’ विकसित करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगस्त तक इसे जनता के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, यह मार्केट इंदौर के प्रसिद्ध नाइट फूड हब की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां देर रात तक खाने-पीने और खरीदारी की रौनक बनी रहती है। लखनऊ का यह पहला संगठित बाजार होगा, जो देर रात तक संचालित रहेगा। 100 दुकानों में मिलेगा स्वाद और खरीदारी का संगम जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-6 के पास बनने वाले इस मार्केट में करीब 100 दुकानों और कियोस्क का निर्माण होगा। यहां फूड स्टॉल्स के साथ हस्तशिल्प और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध होंगे, जिससे यह जगह परिवार और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा एलडीए का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से शहर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोग रात में भी सुरक्षित माहौल में समय बिता सकें। किराया 5000 रुपये तक, लॉटरी से होगा आवंटन मार्केट में दुकानों का अधिकतम किराया 5000 रुपये तय किया गया है। दुकानों का आवंटन लॉटरी के जरिए होगा और वेंडर्स के साथ एक साल का एग्रीमेंट किया जाएगा। खास बातें एक नजर में…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 15 अप्रैल- आपके काम की खबर:लखनऊ नगर निगम का सदन आज, कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी
    Next Article
    दो साल पहले मानसिक रोग से ग्रस्त थी प्रियंका बिस्वास:पुलिस के हाथ लगे प्रियंका की बीमारी के कुछ साक्ष्य, जांच में नया बिंदु शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment