Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में IPL के टोटल 7 मुकाबले होंगे:1 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स से मैच, इकाना में 7 मई को विराट कोहली खेलेंगे, लिस्ट देखिए

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL 2026 में कुल 7 मैच खेले जाएंगे। BCCI ने गुरुवार को दूसरे फेज के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें LSG के 5 और मैचों का शेड्यूल जारी किया है। 7 मई को लखनऊ सुपर जॉयंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बीच में मैच खेला जाएगा। जबकि 1 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के मैच के साथ में लखनऊ की टीम का सीजन शुरू होगा। BCCI के अनुसार 17 जून को भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह इकाना स्टेडियम में दूसरा टी-20 मुकाबला होगा। कोहली के साथ में खेलते नजर आएंगे गिल 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स सीजन का पहला मैच अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ में खेलेगी। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल की तरफ से इसकी तैयारी की जा रही। 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स से गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की टीम भिड़ती हुई नजर आएगी। 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग सहित अन्य खिलाड़ियों के साथ में मैच खेलती हुई नजर आएगी। वहीं, IPL 2026 में इकाना स्टेडियम में फिलहाल कुल 7 मैच खेले जाएंगे। इसमें से 7 मई को विराट कोहली भी लखनऊ में खेलते नजर आएंगे। उनका मुकाबला लखनऊ से होगा। 84 नहीं, 74 मैच ही होंगे टूर्नामेंट में 74 मैच ही खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 70 मैच होंगे, वहीं प्लेऑफ स्टेज में 4 मैच खेले जाएंगे। पहले खबरें थीं कि इस सीजन 84 मैच होने हैं, लेकिन IPL कमेटी ने मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई। MI vs CSK मैच 23 अप्रैल को सेकेंड फेज की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी, लेकिन टीम इस बार हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। वहीं पहले फेज में टीम बेंगलुरु के मैदान पर RCB से पहला मैच खेलेगी। IPL इतिहास की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 23 अप्रैल को पहली बार मुंबई में भिड़ेंगी। दोनों फिर 2 मई को चेन्नई में भी आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज के आखिरी दिन 2 मैच होंगे। दोपहर में मुंबई का सामना राजस्थान से होगा, वहीं शाम को कोलकाता की टीम दिल्ली से भिड़ेगी। हैदराबाद-दिल्ली दोपहर में 4-4 मैच खेलेंगे 10 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ही ऐसी 2 टीमें जिनका 1-1 मैच ही दोपहर में होगा। दोनों टीमें 13-13 मैच शाम को खेलेंगी। हैदराबाद और दिल्ली के सबसे ज्यादा 4-4 मैच दोपहर में 3.30 बजे शुरू होंगे। पंजाब और लखनऊ को 3-3 मैच दोपहर में खेलना है। वहीं राजस्थान, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के 2-2 मैच दोपहर में हैं। टोटल 12 दिन डबल हेडर खेले जाएंगे। रायपुर और धर्मशाला 2 टीमों के सेकेंड होमग्राउंड IPL में 10 टीमें हैं। सभी अपने होमग्राउंड पर 7 और अपोजिशन टीम के होमग्राउंड पर 7 मैच खेलेंगी। 10 टीमों के 10 होमग्राउंड के अलावा राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने 2-2 होमग्राउंड चुने हैं। राजस्थान अपने शुरुआती 3 होम मैच गुवाहाटी में खेलेगी, वहीं 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे। बेंगलुरु का दूसरा होमग्राउंड रायपुर और पंजाब का मुल्लांपुर है। बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, मुल्लांपुर और गुवाहाटी टूर्नामेंट के 13 वेन्यू हैं। यहां लीग स्टेज के 70 मैच होंगे। प्लेऑफ के 4 मैच में मुल्लांपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे, लेकिन इनकी तारीखें अनाउंस होना बाकी है। देखें पूरा शेड्यूल RCB डिफेंडिंग चैंपियन IPL 2008 से खेला जा रहा है, तब राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। 18 सीजन में 7 टीमें चैंपियन बनीं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 टाइटल जीते। वहीं कोलकाता के नाम 3 खिताब हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ईरान ने हमें 10 तेल टैंकर गिफ्ट किए:पाकिस्तानी झंडे वाले जहाज हॉर्मुज के रास्ते भेजे, उन्हें हमारा भरोसा जीतना था
    Next Article
    मेरठ के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा:फॉर्च्यूनर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment