Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ई-रिक्शा में सफर के दौरान बुजुर्ग की चेन:ई-रिक्शा में सवार महिलाओं ने धोखे से की पार: मुकदमा दर्ज

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृणाल सान्याल निवासी मानसनगर के मुताबिक, उनकी मां सुमित्रा सान्याल 10 अप्रैल को सराफा मार्केट स्थित एक क्लीनिक में दिखाने गई थीं। वहां से लौटते समय उन्होंने ई-रिक्शा लिया। आरोप है कि रास्ते में कुछ महिलाएं आकर पास में बैठ गईं और बातचीत के बहाने उन्हें उलझाए रखा। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिलाएं “Posh N Pouf” के पास उतर गईं। इसके बाद जब सुमित्रा सान्याल मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास दूसरे रिक्शे के लिए पहुंचीं, तब उन्हें गले से सोने की चेन गायब होने का पता चला। परिजनों के अनुसार, करीब 15 ग्राम वजनी सोने की चेन महिलाओं ने चालाकी से पार कर दी। घटना की शिकायत 13 अप्रैल को कृष्णानगर थाने में दी गई, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में पराली जलाने के 631 मामले चिह्नित:प्रशासन सख्त, इटवा तहसील में सर्वाधिक घटनाएं
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की प्राइजमनी 10 % बढ़ी:ICC ने टूर्नामेंट की कुल राशि ₹82 करोड़ तय की, विजेता टीम को ₹21.8 करोड़ मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment