Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट के सामने आया बंदर:रनवे पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, रायपुर के लिए उड़ान भर रही थी

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर गुरुवार सुबह फ्लाइट के सामने अचानक बंदर आ गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। फ्लाइट 135 यात्रियों के साथ रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी। तुरंत ही फ्लाइट को टैक्सी-वे पर लाया गया। प्रोटोकॉल और जरूरी जांच के बाद फ्लाइट को सवा घंटे बाद रवाना किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह 8.55 बजे इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6E-6521) के साथ हुई। फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनवे पर कुछ दूरी तय कर चुकी थी। पायलट की सूझबूझ की वजह बड़ा हादसा टल गया। फ्लाइट ने सुबह 10.05 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी। अचानक ब्रेक लगने से फ्लाइट सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर घबरा गए। एयरपोर्ट प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात 'फॉलो मी’ वाहन के कर्मचारियों ने तुरंत बंदर को रनवे से भगाया। वहीं, एयरपोर्ट प्रवक्ता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। एक घंटे तक उछल-कूद करता रहा बंदर बंदर करीब घंटेभर रनवे और उसके आसपास उछल-कूद करता रहा। काफी मुश्किल के बाद रनवे सुरक्षा में तैनात कर्मचारी उसे भगा पाए। बंदर रहीमाबाद गांव की तरफ मौजूद एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की ओर भाग निकला। फाइटर विमानों के सामने रनवे पर आ गया था कुत्ता उन्नाव में दो साल पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर विमानों का एयर शो हुआ था। उस दौरान विमानों के सामने एयर शो के दौरान अचानक रनवे पर एक कुत्ता हवाई पट्‌टी पर आ गया। इससे अफरातफरी के हालात बन गए। वायु सेना के सुरक्षा कर्मियों ने रनवे पर पहुंचकर कुत्ते को भगाया। करीब ढाई घंटे तक चले एयर शो के बाद हरक्यूलिस विमान हवाई पट्‌टी पर उतरा। जिसमें सेना के अफसर और सैन्य सामग्री को ले जाया गया। भारतीय वायु सेना ने गगन शक्ति युद्धाभ्यास किया। सबसे पहले सुखोई विमान ने 3.5 किमी की एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो किया। उसके दो सुखोई विमानों ने लैंडिंग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद-नोएडा में जमकर ओले गिरे, झांसी में तेज बारिश:आंधी से पेड़ जड़ से उखड़ा; पीपा पुल बहा; आंधी-बरसात से 14 की मौत
    Next Article
    गाजियाबाद में क्या AC फटने से भयंकर आग लगी:ज्यादा गर्मी में AC में ब्लास्ट क्यों हो जाता है, इससे बचने के क्या तरीके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment