Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद-नोएडा में जमकर ओले गिरे, झांसी में तेज बारिश:आंधी से पेड़ जड़ से उखड़ा; पीपा पुल बहा; आंधी-बरसात से 14 की मौत

    12 hours ago

    2

    0

    यूपी में लगातार दूसरे दिन भी मौसम बदला हुआ है। आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार दोपहर में गाजियाबाद और नोएडा में आंधी के साथ बारिश हुई। जमकर ओले भी गिरे। झांसी में भी बारिश हुई। पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। सुबह कानपुर, आगरा, मथुरा समेत 10 शहरों में बारिश हुई थी। गोंडा, उन्नाव और भदोही में देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। अमेठी और प्रतापगढ़ में सुबह-सुबह तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 68 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले 5 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। पारे में 4-5°C की गिरावट आएगी। आंधी-बारिश से गाजीपुर में पीपा पुल बह गया। आगरा में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले, बुधवार को प्रयागराज-वाराणसी समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश हुई। लखनऊ, बाराबंकी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। प्रयागराज में तेज आंधी के चलते पेड़ जड़ समेत उखड़ गया। गनीमत रही कि पास में मौजूद महिला और भैंस बाल-बाल बच गईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। आगरा में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 30 फीट ऊंचे पेड़ में दरारें पड़ गईं। आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत हुई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7, अयोध्या-अमेठी में 2-2 और प्रयागराज-गाजीपुर में 1-1 की जान गई। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई। बांदा अब भी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में माैसम बदल गया है। बारिश का सिलसिला मई के पहले हफ्ते में जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-तूफान के हालात बनेंगे। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। मौसम की तस्वीरें देखिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, कितनी दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट है? जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर से बड़ा कोई धोखेबाज नहीं- सपा विधायक:मंत्री का कांग्रेस विधायक को भाजपा में आने का ऑफर, रागिनी बोलीं- नारी को नारा बना रहे
    Next Article
    लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट के सामने आया बंदर:रनवे पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, रायपुर के लिए उड़ान भर रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment