Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चलती बाइक से रेस्टोरेंट कर्मी पर फायर झोंका:पत्रकारपुरम के मनीष ईटिंग पॉइंट पर मारपीट, दोबारा आए युवकों ने गोली चलाई

    1 day ago

    2

    0

    गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे के पास रविवार शाम करीब 7 बजे चाय की दुकान पर पहले दो गुटों में मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो अधिकांश आरोपी भाग निकले, जबकि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। कुछ देर बाद आरोपी बाइक से अपने साथियों के साथ दोबारा लौटे और भागते समय फायरिंग कर दी। गोली दुकान में काम कर रहे रसोइए बाराबंकी निवासी अखिलेश की पीठ में लग गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस बूथ के सामने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे पत्रकारपुरम चौराहा जाम रहा। पहले हुई मारपीट, एक आरोपी पकड़ा गया पत्रकारपुरम चौराहे के पास मनीष ईटिंग पॉइंट पर अंकित राठौर अपने साथी राम मोहन दीक्षित निवासी विनयखंड के साथ मौजूद थे। इसी दौरान प्रणव शुक्ला निवासी विनम्रखंड, अभय प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप द्विवेदी और उनके छह-सात साथी वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अधिकांश आरोपी फरार हो गए, जबकि प्रणव शुक्ला को मौके से हिरासत में ले लिया गया। मारपीट में प्रणव शुक्ला और राम मोहन दीक्षित घायल हुए, जिन्हें इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। दोबारा बाइक से आए युवकों ने गोली चलाई पुलिस पहली बार हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई कर रही थी, इस दौरान अभय प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा। चलती बाइक से फायरिंग कर दी। इस दौरान मनीष ईटिंग पॉइंट में काम कर रहे रसोइए बाराबंकी निवासी अखिलेश की पीठ में गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। अंकित के घर पहुंचकर की फायरिंग फायरिंग के बाद अंकित पक्ष के लोग थाने पहुंचे तो आरोप है कि इसके बाद विरोधी पक्ष के लोग अंकित के घर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की और दोबारा फायरिंग कर फरार हो गए। डेढ़ घंटे में गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से नाराज होकर अंकित अपने साथियों के साथ पत्रकारपुरम चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया। सात थानों की फोर्स पहुंची हालात को देखते हुए विभूतिखंड, गोमतीनगर विस्तार, गाजीपुर, बीबीडी समेत सात थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने लोगों को आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। करीब आधे घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। मनीष इटिंग पॉइंट पर लगने वाले जमावाड़े से रोजाना होता है विवाद स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीष इटिंग पॉइंट और उसके बगल स्थित माडल शाप के आसपास अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। पार्किंग, खाने-पीने और शराब पीने को लेकर यहां पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। इससे पहले खुद मनीष ईटिंग पॉइंट का मालिक ग्राहक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप है, जिसमें उस पर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज है। उसपर लोगों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि मामले में तहरीर ली जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। ------------------ यह खबर भी पढ़ें लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग:400m दायरे में धुएं से खांसते रहे लोग, 50 घर खाली कराए; 8 घंटे में हल्की पड़ी लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर से भी धुएं का गुबार दिखता रहा। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 2 हाइड्रोलिक मशीन आग बुझाने में लगी रहीं। इस दौरान करीब 400 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को धुएं से काफी दिक्कत हुई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:तीसरा साथी घायल, परिजनों ने एंबुलेंस देरी से पहुंचने के लगाए आरोप
    Next Article
    नोएडा भंगेल एलिवेटेड से जुडेंगे 20 सेक्टर:क्लोवर लीफ बनाई जाएगी, 4 लाख लोगों को रोजाना फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment