Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली विभाग का सर्वर ठप:बिल जमा फिर भी 6 घंटे तक नहीं जुड़ा कनेक्शन, महिला बोली- कोई सुनवाई नहीं हो रही

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सोमवार को सर्वर नहीं चलने के कारण बिजली उपकेंद्रों में उपभोक्ता दिनभर चक्कर लगाते रहे। बिल जमा करने के बाद भी घंटों तक कनेक्शन नहीं जुड़ने से नाराज लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विभाग के सेंट्रल जोन, जानकीपुरम, गोमतीनगर और अमौसी में दिन भर उपभोक्ता लाइनों में लगे रहे। इस बीच काकोरी में बिजली उपकेंद्र का भी घेराव किया गया। दो घंटे में बिजली कनेक्शन जुड़ने का दावा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी रिया केजरीवाल करती हैं, लेकिन ग्राउंड पर स्थिति अलग है। वहीं, बिलिंग काउंटर पर पहुंचे लोगों से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अभी कनेक्शन 6 घंटे तक नहीं जुड़ेगा। इससे उपभोक्ता निराश हुए। बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ने पर जुबेर मिर्जा 1912 स्थित सेंटर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरा बिल 688 रुपए था। बिल जमा कर दिया,लेकिन 3 घंटे बाद भी लाइट नहीं आया है। ऐशबाग में जाकर पैसा जमा किया था। वहां पर किसी ने नहीं सुना तो फिर से 1912 पर आए हैं। ऐसे कैसे चलेगा हम लोग परेशान हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। 36 घंटे बाद जुड़ी बिजली दुब्बगा के रहने वाले इमरुल हासमी ने बताया कि पहले 4900 रुपए बिजली बिल आया। 28 मार्च को जमा करने गए तो 8 हजार आया। जमा किया तो 36 घंटे के बाद में बत्ती आई थी। अब फिर से 12,000 रुपए बिजली बिल आ गया है। महिला बोली- हमने पैसा जमा कर दिया था सबीना ने बताया कि लाल कुंआ में रहते हैं। लाइट का बिल मार्च और अप्रैल में जमा किया था। आज भी जमा किया है, लेकिन लाइट नहीं आ रही है। बिल जमा करने आए तो बताया गया कि हम सिर्फ बिल जमा करेंगे। बासमंडी गए। वहां बताया गया कि 1505 रुपए देना है,जबकि हमने पैसा पहले ही जमा कर दिया था। गरीब आदमी क्या करेगा। जिसके पास में खाने का जरिया नहीं है। पति नहीं है। कोई टाइमिंग नहीं है। कोई सुनने वाला नहीं है। बताया जा रहा है कि ऐप डाउनलोड कर लीजिए। हम बताते रहे, लेकिन मेरा नंबर गलत डाल दिया गया है। मेरे घर में लाइट आई है कि नहीं आई है। मुझे नहीं पता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अल-कायदा के 3 आतंकियों को उम्र कैद, 2021 में कुकर बम के साथ लखनऊ में पकड़े गए थे
    Next Article
    डिलीवरी ब्वॉय के खाते से 130 करोड़ का ट्रांजेक्शन:19 फर्जी कंपनियों से 9 माह में रकम मंगाई, कानपुर में B.Com स्टूडेंट समेत 2 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment