Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिलीवरी ब्वॉय के खाते से 130 करोड़ का ट्रांजेक्शन:19 फर्जी कंपनियों से 9 माह में रकम मंगाई, कानपुर में B.Com स्टूडेंट समेत 2 अरेस्ट

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर में एक डिलीवरी ब्वाय के खाते में 130 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह काम बीकॉम फाइनल ईयर के एक स्टूडेंट ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किया। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। डिलीवरी ब्वाय ने बताया कि पहले यह रकम 35 करोड़ रुपये थी। जब पुलिस ने खातों से जानकारी जुटाई तो यह रकम बढ़कर 130 करोड़ रुपये पहुंच गई। पुलिस आरोपियों के पास मौजूद म्यूल खातों की संख्या के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिससे आरोपियों के नेटवर्क के बारे में जानकारी की जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों ने शहर के साथ ही दिल्ली और प्रदेश की करीब 19 फर्जी कंपनियों के खाते से लेनदेन किया है। यह मामला बेकनगंज इलाके का है। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… विदेश से भाई का पैसा मंगाने के नाम पर खाता लिया था बेकनगंज के पेचबाग निवासी मोहम्मद ओवैस एक कंपनी में डिलीवरी मैन है। उसका कुछ साल पहले गल्ला कारोबार था। इसके लिए उसने बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया था। व्यापार में नुकसान होने पर वह डिलीवरी बॉय का काम करने लगा। इस बीच उसकी मुलाकात बेकनगंज निवासी मोहम्मद अमान और चमनगंज निवासी मोहम्मद वसीउद्दीन उर्फ सरताज से हुई। इन लोगों ने विदेश में रहने वाले अपने भाई से खाते में रुपये मंगवाने की बात कही। पिछले साल अगस्त महीने में उसका बैंक खाता किराया पर लिया। चेकबुक व एटीएम भी ले लिया। इसके एवज में उसे हर महीने 20 हजार रुपये का कमीशन दिया जाता था। इस बीच दोनों आरोपियों ने 9 माह के अंदर उनके खाते में 35 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन कर डाला। इसकी जानकारी होने पर ओवैस ने पुलिस से शिकायत की। सोमवार को बैंक खुलने पर खाते की जांच की गई तो 9 माह में 35 की जगह 130 करोड़ रुपये का लेनदेन करने की बात सामने आई। पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। आरोपियों के पास से नोट गिनने की मशीन बरामद डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास ऐसे कितने म्यूल बैंक अकाउंट है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एजेंट अमान बीकाॅम फाइनल की पढ़ाई कर रहा है। उसका साथी वसीउद्दीन उर्फ सरताज बीए पास है। डीसीपी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि 9 माह में आरोपियों ने 130 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, रुपये गिनने की मशीन, 6 मोबाइल फोन, 28 चेकबुक, 19 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। दो फर्मों के बैनर 39 साइन की हुई चेक, दो किराएदारीनामा, दो एग्रीमेंट एक सहमति पत्र और तीन आधारकार्ड बरामद हुए हैं। साइबर ठगी या जीएसटी चोरी की कोशिश…हो रही जांच डिलीवरी ब्वाय ओवैस ने बताया कि उसने जो चेक दी थी, उससे भी करोड़ों का लेनदेन कर डाला है। शुरुआती जांच में रुपये साइबर ठगी या फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी वापसी का अंदेशा जताया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, शोरूम के बाहर कारें फूंकी, 150 गाड़ियां तोड़ीं; योगी ने हाईलेवल कमेटी बनाई नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और करीब 50 से ज्यादा फूंक दीं। पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली विभाग का सर्वर ठप:बिल जमा फिर भी 6 घंटे तक नहीं जुड़ा कनेक्शन, महिला बोली- कोई सुनवाई नहीं हो रही
    Next Article
    चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार:रामपुर में दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment