Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली कर्मी को जमकर पीटा:स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों का बवाल, 4 नौकरी से निकाले गए

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। स्मार्ट मीटर लगाने वाली प्राइवेट कंपनी (इंटेली) के कर्मचारियों ने बिलिंग काउंटर के कर्मचारी की जमकर पिटाई की। काफी देर तक उपकेंद्र में हंगामा चला। बताया गया कि अधिक बिल और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों की शिकायत लेकर कुछ लोग बिलिंग काउंटर पर पहुंचे थे। बिलिंग कर्मचारी नारायण सिंह ने उन्हें सलाह दी कि इंटेली कंपनी के कर्मचारियों से बात करें। इस पर उपभोक्ता कंपनी के डिवीजन सुपरवाइजर सिद्धार्थ शर्मा के पास गए। आरोप है कि उन्होंने उपभोक्ताओं से बदसलूकी की। 20-25 साथियों को बुला लिया। बिलिंग काउंटर के अंदर घुस गए। नारायण सिंह को घेर लिया और लाठी-डंडों तथा लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। 6 कमर्चारियों पर कार्रवाई मारपीट की सूचना मिलते ही अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी और एसडीओ मौके पर पहुंचे। इसके बाद निजी कंपनी ने डिवीजन सुपरवाइजर सहित दो कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा चार कर्मचारियों को निकाल दिया। पीड़ित नारायण सिंह ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। केंद्रीय मंत्री के बयान को लेकर भड़के आरोपी विवाद का मुख्य कारण काउंटर पर चस्पा एक अखबार की खबर की कटिंग भी बताई जा रही है। पीड़ित नारायण सिंह ने काउंटर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान की कटिंग लगाई थी, जिसमें स्मार्ट मीटर की खामियों और उपभोक्ताओं को राहत देने की बात कही गई थी। आरोपी कर्मचारियों ने इस कटिंग को देखते ही फाड़कर फेंक दिया। निजी कंपनी के एक अधिकारी कहना है कि डिवीजन सुपरवाइजर सहित दो लोगों का ट्रांसफर और मारपीट में शामिल चार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:15 फीट की दीवार तोड़ी, किशोर दोस्तों के साथ भर रहा था फर्राटा
    Next Article
    ललितपुर के कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट का आरोप:प्रभारी मंत्री से लगाई गुहार, FIR दर्ज करने के दए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment