Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम:व्यापारी की मौत, परिजन बोले मौत की जिम्मेदारी किसकी

    18 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान व्यापारी को हार्ट अटैक आया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मामला उस समय का है जब नगर निगम की टीम राजाजीपुरम-E ब्लॉक में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। टीम जैसे ही कार्रवाई शुरू करने लगी, वहां मौजूद व्यापारी ने विरोध जताया। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यापारी को तुरंत पास के अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की जा रही थी, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि निगम की सख्त कार्रवाई और दबाव के कारण व्यापारी को सदमा लगा, जिससे उसकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सींग से बटन बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी:बदबू की शिकायत पर छापा, प्रदूषण-उद्योग विभाग की अनुमति नहीं
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणाधीन इमारतें सील कीं:वैदपुरा और खोदना कलां में अधिसूचित क्षेत्र में हो रहा था निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment