Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी महिला:मौके पर ही मौत, परिजनों ने हंगामा किया; बोले- हत्या की गई

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से गिरकर महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। वे अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि महिला की हत्या की गई है। वहीं, अस्पताल की ओर से कहा गया है कि महिला ने सुसाइड किया है। पूरा मामला बंथरा थाना क्षेत्र के जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल का सोमवार सुबह 11:30 बजे का है। मृतक महिला की पहचान बंथरा के किशुनपुर कौड़िया निवासी सीता दीक्षित (32) के रूप में हुई है। पति अभय दीक्षित रोडवेज में संविदा पर बस ड्राइवर हैं। छुट्टी वाले दिन वह इलाके में ऑटो चलाते हैं। बताया जा रहा है कि सीता दीक्षित का पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और उनका इलाज प्रसाद हॉस्पिटल में चल रहा था। देखिए 3 तस्वीरें- परिजन बोले- शरीर पर कोई निशान नहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि अगर अस्पताल स्टाफ उसे चौथी मंजिल से कूदकर मरने की बात कह रहा है तो सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दिखाया जा रहा है। घटनास्थल पर कहीं खून नहीं मिला और न ही मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'BJP बाबा साहब को मानती है उनके विचारों को नहीं':लखनऊ में अपना दल ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, पल्लवी बोली - यूजीसी जरूर लागू होगा भाजपा ही करवाएगी
    Next Article
    अमेठी में 10 बीघा गेहूं की फसल राख:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment