Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अखिलेश ने गाड़ी रोककर भंडारे में छोला-पूड़ी खाई:योगी बोले- स्टेट गेस्ट हाउस में सपा ने अपना वास्तविक चरित्र दिखाया

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुछ ताकतें घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। जिन लोगों को दलितों और गरीबों से नफरत रही है। जिन्होंने सामाजिक न्याय के पुरोधा का अपमान किया। वही लोग आज तमाम प्रकार के झुनझुने पकड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। आज जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने बाबा साहब के लिए क्या किया? जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने दलितों के लिए क्या काम किया? कांग्रेस ने भी बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। आज वही लोग संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उनकी वास्तविकता सब जानते हैं। इससे पहले लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इस दौरान अखिलेश के गले में पड़े नीले गमछे ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद अखिलेश बैसाखी मनाने सदर स्थित गुरुद्वारा गए। रास्ते में अंबेडकर जयंती पर भंडारा चल रहा था। अखिलेश ने गाड़ी रुकवाई, भंडारे में पूड़ी-सब्जी और छोले-चावल खाया। प्रयागराज में भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने अंबेडकर प्रतिमा को नहलाया। तौलिए से पोछकर साफ किया। आसपास की वाइपर से सफाई की। इसके बाद फूल-माला चढ़ाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, लखनऊ में सुबह 8 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्क में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अंबेडकर की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- विशाल आबादी वाले भारत में भारतरत्न बीआर अंबेडकर बहुजन समाज के मसीहा थे। बाबा साहेब के संविधान को लागू करने में सत्ताधारी पार्टियां पूरी तरह नाकाम रहीं, वरना देश आज स्वावलंबी और विकसित बन चुका होता। राजधानी में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए बवाल भी हुआ। आयोजकों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए नगर पंचायत की चेयरमैन के बेटे को बुलाया था। चेयरमैन के बेटे ने पहुंचते ही माल्यार्पण कर दिया। लोगों ने यह कहकर विरोध किया कि पहले बुद्ध प्रार्थना करनी थी। इससे चेयरमैन के बेटे के साथ आए लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थर चलने लगे। मामला बंथरा नगर पंचायत के शिवपुरा स्थित अंबेडकरनगर का है। 4 तस्वीरें देखिए- अंबेडकर जयंती के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    रागी के आटे से घर पर बनाएं हेल्दी-टेस्टी चिप्स, मिलेगा चटपटा स्वाद
    Next Article
    मम्मी को पापा-चाचा, दादी ने मेरे सामने मार डाला:बरेली में 3 साल का बच्चा बोला- बेल्ट से पीटते रहे, फिर फंदे पर लटका दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment