Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्राइवर की मौत:घर से ड्यूटी पर जा रहे थे, सिर में आई गंभीर चोट

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ड्राइवर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी पर जा रहा था तभी स्कॉर्पियो क्लब के पास गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसे उनको गंभीर चोट आई। इलाज के लिए गुडंबा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल घुंगटेर बाराबंकी निवासी विपिन कुमार (30) लखनऊ के इंदिरा नगर में टीचर की निजी गाड़ी चलाते थे। बुधवार सुबह ड्यूटी पर आ रहे थे करीब 6:30 बजे गुडंबा स्थित स्कॉर्पियो क्लब से आगे पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह 100 मीटर दूर जाकर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद लोगों ने विपिन के मोबाइल से परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इलाज के लिए सीएचसी गुडंबा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई अभय सिंह ने बताया विपिन के परिवार में पत्नी अनीता देवी और 7 महीने की बच्ची है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ गुडंबा खाने में शिकायत करने की बात कही है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभतेश श्रीवास्तव का कहना है शिकायत के आधार पर सीसीटीवी की मदद से अज्ञान वाहन की तलाश की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीआरपी ने चोर पकड़ा, 27 हजार का मोबाइल बरामद:सुल्तानपुर में नशे की लत पूरी करने के लिए करता था ट्रेनों में चोरी
    Next Article
    मिल्कीपुर बार चुनाव पर हाईकोर्ट का आदेश:7 दिन में मतदाता सूची देने के निर्देश, एल्डर्स कमेटी कराएगी चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment