Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश:दिन में छाया अंधेरा, होर्डिंग उखड़ी; तेज हवा से डरकर लोग सड़क किनारे रुके

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी थी। लेकिन दोपहर होते-होते मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए। दिन में करीब एक बजे धूलभरी आंधी आई। दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद झमाझम बारिश भी हुई। आंधी-तूफान के चलते कई कई जगहों में होर्डिंग उखड़ गई। आंधी इतनी तेज थी कि लोग सड़क पर गाड़ी किनारे करके रुक गए। कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। अचानक मौसम बदलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम की 7 तस्वीरें देखिए… सामान्य से 3% ज्यादा बारिश लखनऊ में मानसून के दौरान अब तक 647.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश का औसत 626.7 मिलीमीटर है। यानी अब तक सामान्य से 3 फीसदी अधिक बारिश हुई है। अगस्त में ही 330 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। सितंबर में भी बारिश जारी रहने से सामान्य से अधिक बारिश का अंतर कम हुआ है। इससे पहले यह अंतर 11 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 66 फीसदी रहा है। 19 सितंबर से विदाई की राह पर मानसून मानसून अब ढलान पर है और लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश से इसकी विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन रही हैं। इसके असर से उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर पूरी तरह थम जाएगा। 22 सितंबर से पूरे राज्य में मौसम साफ और सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सौराष्ट्र और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यहां से शुरू होकर बीकानेर, चूरू, बरेली, गोरखपुर, पटना, रांची और कोलकाता होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक मानसूनी द्रोणी (टफ लाइन) गुजर रही है। इस सिस्टम के कारण अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 19 सितंबर तक पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आएगी और मौसम साफ होने लगेगा। 22 सितंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश पूरी तरह थम जाएगी और मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास होगी, जिसके बाद धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों से भी मानसूनी हवाएं पीछे हटने लगेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनेश्वर मिश्र पार्क कार कांड में VHRP ने सौंपा ज्ञापन:आरोपी पर पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने का लगाया आरोप, संपर्कों के जांच की मांग
    Next Article
    जसपुरा में टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए निर्धारित टीकाकरण समय पर कराना जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment