Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जसपुरा में टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए निर्धारित टीकाकरण समय पर कराना जरूरी

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित टीकाकरण के महत्व और बच्चों को समय से आवश्यक टीके लगवाने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, जसपुरा प्रधान प्रतिनिधि राजबहादुर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश सिंह चौहान, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सरोज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष निर्मला निषाद सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम एवं नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी में टीकाकरण संबंधी जानकारी दी गई और लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए निर्धारित टीकाकरण समय पर कराना जरूरी है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन के लिए जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश:दिन में छाया अंधेरा, होर्डिंग उखड़ी; तेज हवा से डरकर लोग सड़क किनारे रुके
    Next Article
    बलरामपुर में समर्थन मूल्य का 311 मीट्रिक टन गेहूं गायब:तीन केंद्रों पर 303 किसानों से होगी पूछताछ, 81 लाख का गबन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment