Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आस्था के साथ मनाई गई रामनवमी:कन्याओं के पैर धोकर दिया गया उपहार ,हरि प्रकाश बोले- सिर्फ भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का दर्जा मिला

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ ठाकुरगंज स्थित संगत बाबा हज़ाराबाग उदासीन आश्रम में राम नवमी पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महा मंडलेश्वर स्वामी हरि प्रकाश और महंत स्वामी हरेंद्र मुनि ने कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। पूरे आश्रम परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए भक्तों ने मंगल कामनाएं की इसके बाद कन्या पूजन की परंपरा निभाई गई, जिसमें छोटी बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका आदर-सत्कार किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण धोए, माथे पर तिलक लगाया और उन्हें फूल, चुनरी, प्रसाद तथा उपहार अर्पित किए। लोगों को समाज में बेटियों के महत्व को समझने और उन्हें सम्मान देने का संदेश दिया गया। स्वामी हरि प्रकाश ने कहा कि कन्याएं समाज की अमूल्य धरोहर हैं और भविष्य में देश व समाज का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समाज को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा और आवश्यकता पड़ने पर उनके जीवन के महत्वपूर्ण दायित्वों में भी सहयोग देना चाहिए। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण, संस्कारों के संरक्षण और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सामाजिक आंदोलन बताया। स्वामी हरेंद्र मुनि ने कहा कि समाज में बेटियों का जितना सम्मान होगा समाज उतना ही सुखी रहेगा। बेटियों से ही हमारे समाज में शांति और खुशहाली है। जो समाज बेटियों को सम्मान और न्याय नहीं दे सकता वहां पर हमेशा अव्यवस्था रहती है। भारतीय संस्कृति में ही महिलाओं को देवी का रूप माना गया है और पूरा सम्मान मिलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आज आसानी से मिल रहा पेट्रोल-डीजल:लोग बोले- 2 मिनट में मिल जा रहा तेल, कल लगी थी लंबी लाइन
    Next Article
    उन्नाव में कंटेनर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल से काम के लिए जा रहे थे, टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment