Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आपदा मित्रों का विरोध प्रदर्शन:₹ 20 लाख का बीमा , 26 हजार प्रति माह वेतन की मांग , सरकार पर नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन के सदस्य ने विरोध प्रदर्शन किया। चारबाग स्टेशन रेलवे पर आपदा न्यूनीकरण और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमा हुए । एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आपदा मित्र साल 2018 से उत्तर प्रदेश सरकार और राहत आयुक्त के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। मगर हमारी मांगो को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। महामंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना काल, कुंभ मेला, माघ मेला, सावन मेला और गणतंत्र दिवस परेड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं। हर जरूरी परिस्थिति में और आपदा के समय हम लोग पुलिस प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। इसके अतिरिक्त, अग्नि सचेतक प्रशिक्षण और नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी आपदा मित्रों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। इसलिए हमारी मांगो को स्वीकार करना बेहद आवश्यक है। प्रदीप ने कहा कि हमारी कई प्रमुख मांगें है जिसमें सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपये की बीमा राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना शामिल है। साथ ही, सभी आपदा मित्रों के लिए 26,910 रुपये प्रति माह के न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाए। सभी आपदा मित्रों/सखियों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षित विद्यालय और फायर ब्रिगेड से जोड़ते हुए औपचारिक रूप से आपदा कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावा, स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई, पीएफ और रिटायरमेंट लाभ जैसी सुविधाएं प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए। संगठन ने बीमा पॉलिसी, डीजी लॉकर सर्टिफिकेट और डिजिटल नंबर वाले नए आईडी कार्ड के साथ-साथ मानसून से पहले ड्रेस-किट उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में उत्तर प्रदेश फिल्म कॉन्क्लेव शुरू:11 राज्यों की 150 फिल्में प्रदर्शित, सिनेमा-संस्कृति का संगम दिखा
    Next Article
    डॉ. शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन:समकालीन समाज, साहित्य और दिव्यांगता पर गहन मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment