Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का सम्मेलन:'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे चंद्रशेखर आजाद, प्रदेश भर से कार्यकर्ता हुए जमा

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी प्रदेश स्तरीय 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' । अटल कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे उत्तर प्रदेश से ASP के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुख्य रूप से हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश सचिव अनिकेत ने बताया कि 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' पिछड़ों और किसानों को उनके अधिकार दिलाने और जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। अनिकेत ने कहा कि लगातार पिछड़े समाज के साथ अन्याय हो रहा है। पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समुचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं । हमारी मांग है कि पिछड़ा वर्ग के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में राजनीतिक आरक्षण लागू किया जाए। जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व और नौकरी में आरक्षण दिया जाए। 27% पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का सभी सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल लागू किया जाए। आरक्षण को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों पर रोक लगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रशिक्षु सिपाही का शव 22 घंटे बाद नहर से मिला:हरदोई की शारदा नहर में डूबा था, SDRF ने खोज निकाला
    Next Article
    मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक आज:1831 करोड़ के बजट प्रस्तावों पर लगेगी मोहर, कांग्रेस ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment