Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:सुबह से मौसम साफ; दिन में रहेगी बादलों की आवाजाही, 26-28 मार्च को बारिश का अलर्ट

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। चटक धूप निकली है। दोपहर और शाम के समय तक कई बार बादलों की आवाजाही की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा है। यह सामान से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 70 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फीसदी दर्ज की गई। 26-28 मार्च के बीच बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 26 से 28 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच 29 मार्च से इसका असर बढ़ेगा। अभी चल रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ हो गया है। इसी वजह से आज दिन का तापमान औसतन 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि अभी भी तापमान सामान्य से थोड़ा कम ही है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे चला जाएगा। हवा में नमी ज्यादा होने और वायुमंडल स्थिर रहने के कारण सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध छा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाएं बुलडोजर से हटाईं:महापौर भड़कीं, बोलीं- यह कृत्य माफी के लायक नहीं, नगर निगम के पास ही देर रात कार्रवाई
    Next Article
    ‘पास कर दीजिए सर वरना कम चढ़ेगा तिलक’:UP बोर्ड की कॉपियों में छात्र का अनूठा अनुरोध, छात्रा ने लिखा… फेल होने पर टूट जाएगी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment