Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 7–21 मई तक स्व-जनगणना:घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, 1800 BLO करेंगे वेरिफिकेशन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत 7 से 21 मई तक स्व-जनगणना (Self Enumeration) कराई जाएगी। इस बार प्रशासन ने डिजिटल और ग्राउंड टीम का संयुक्त मॉडल तैयार किया है, जिसमें नागरिक खुद घर बैठे जानकारी भरेंगे और बाद में फील्ड टीमें उसका सत्यापन करेंगी। जिलाधिकारी विशाख जी. की मॉनिटरिंग में बीएलओ के साथ नगर निगम के पार्षद, कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है, ताकि कोई भी परिवार छूट न जाए। मोबाइल से 10–15 मिनट में पूरा होगा प्रोसेस लखनऊ में अब परिवार का कोई भी एक सदस्य घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से पूरी जानकारी भर सकता है। जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देश पर लोगों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने पर खास जोर है, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार खुद अपनी डिटेल भर सकें। इसके बाद बीएलओ सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए घर आएंगे। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि वेबसाइट पर क्या करना है, तो यहां पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस पढ़िए। सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें लॉगिन करके परिवार का प्रोफाइल बनाएं लॉगिन करने के बाद सबसे पहले ‘Household’ यानी परिवार का प्रोफाइल बनाना होगा। इसमें आपके घर का पता, मकान का प्रकार, बिजली-पानी जैसी बुनियादी जानकारी भरनी होगी। परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें लखनऊ में स्व-जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में परिवार खुद ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भरेंगे। दूसरे चरण में बीएलओ और अन्य टीमें घर-घर जाकर इस डेटा का सत्यापन करेंगी और जिन परिवारों ने फॉर्म नहीं भरा, उनका डेटा मौके पर ही दर्ज करेंगी। कितने BLO लगाए गए हैं लखनऊ में 1800 की संख्या में बीएलओ तैनात किए गए हैं। आमतौर पर हर बीएलओ को एक बूथ क्षेत्र दिया जाता है, जिसमें करीब 800 से 1200 घर/परिवार आते हैं। यही बीएलओ अपने क्षेत्र के सभी घरों तक पहुंचकर जनगणना का काम पूरा कराएंगे। नगर निगम और आंगनवाड़ी की भूमिका एक बीएलओ को औसतन 800 से 1200 घरों की जिम्मेदारी दी जाती है। वह अपने क्षेत्र में सभी घरों का सर्वे करेगा, चाहे उन्होंने ऑनलाइन स्व-जनगणना की हो या नहीं। क्या है पूरी प्रक्रिया ? रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और वार्ड स्तर पर बैनर-पोस्टर और कार्यशालाओं के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खुद ऑनलाइन स्व-जनगणना करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में मौसम का अलर्ट:पूर्वांचल में अगले 3 घंटे भारी, 60 KM/H रफ्तार से तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
    Next Article
    5 मिनट और तेज हो सकती है मैराथन की रफ्तार:ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर का दावा-जूतों के डिजाइन, कपड़ों के मैटेरियल की मदद से तेज होगी दौड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment