Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 20 हजार बिजली कनेक्शन कटे:पावर हाउस पर हंगामा, उपभोक्ता बोले- बिल जमा करने के बाद भी घंटों नहीं आई लाइट

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शनिवार को स्मार्ट मीटर वाले 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन अचानक कट गए। बैलेंस माइनस होने के कारण मीटर ने ऑटोमैटिक बिजली सप्लाई बंद कर दी। बिजली कटते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बिल जमा करने के लिए बिलिंग केंद्रों और लेसा की मोबाइल वैन पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई लोगों ने तुरंत ऑनलाइन या काउंटर पर बिल जमा कर दिया, लेकिन असली मुसीबत उसके बाद शुरू हुई। भुगतान के घंटों बाद भी बिजली नहीं आई। स्मार्ट मीटर के MDM (Meter Data Management) और RMS (Revenue Management System) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण कनेक्शन काफी देर में बहाल हुए। नाराज लोगों ने लेसा के जानकीपुरम, अमौसी, गोमतीनगर और बर्लिंगटन चौराहा स्थित 1912 कार्यालयों पर हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देख अधिकारियों ने जल्द कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत किया। नाराज लोगों ने किया हंगामा लखनऊ सेंट्रल 6008, जानकीपुरम 4260, गोमतीनगर 3469 और अमौसी जोन में 6294 कनेक्शन शामिल थे। सबसे अधिक नाराजगी उन उपभोक्ताओं में दिखी, जिन्होंने कनेक्शन कटते ही तुरंत ऑनलाइन या काउंटर पर भुगतान कर दिया था। शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई तो घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। परेशान लोगों ने टोल फ्री 1912 पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज लोगों ने अमौसी और गोमतीनगर जोन में हंगामा किया। किस जोन में कितने कनेक्शन कटे
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 साल पुराने हत्याकांड में 3 को आजीवन कारावास:हरदोई में अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, 19-19 हजार का जुर्माना
    Next Article
    CRPF भर्ती घोटाले में पूर्व DIG समेत तीन दोषी:3 साल की सजा; 1.20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, लखनऊ CBI कोर्ट का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment